फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   put color on face of female constable daroga and chauki incharge send to civil line

महिला सिपाही को रंग लगाने में दारोगा और चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

Thu, 12 Mar 2020 05:39 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 12 Mar 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
put color on face of female constable daroga and chauki incharge send to civil line
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

महिला सिपाही को रंग लगाने के मामले में फाफामऊ चौकी इंचार्ज राजेश मौर्या व दारोगा राजेंद्र प्रताप को लाइन हाजिर कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि फाफामऊ चौकी में तैनात एक महिला सिपाही बुधवार सुबह अपना काम कर रही थी। तभी चौकी परिसर में ही कुछ पुलिस कर्मी रंग खेल रहे थे। उनके साथ दारोगा राजेंद्र प्रताप भी रंग गुलाल लगा रहे थे। 

विज्ञापन


आरोप है कि उन्होंने दफ्तर में बैठी महिला सिपाही को भी रंग लगा दिया। इस पर वह नाराज हो गई और चौकी इंचार्ज को फोन पर घटना की जानकारी दी। कुछ देर बाद चौकी इंचार्ज वहां आए और उन्होंने दारोगा को बुलाकर उनके कृत्य को गलत बताया।
विज्ञापन


इसी बीच महिला सिपाही अपने आवास पर चली गई और फिर वहां से एसएसपी के आवास पहुंचकर शिकायत की। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने दारोगा व चौकी इंचार्ज को तलब करते हुए लाइन हाजिर का आदेश दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सोरांव अनिल कुमार ने बताया कि मौखिक आदेश के तहत चौकी इंचार्ज व दारोगा को लाइन भेज दिया गया है वहीं एसएसपी द्वारा की गई इस बड़ी कार्रवाई से पुलिस पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed