फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   purva seal of officer colony bihariya veersing

ऑफिसर कालोनी, बिहरिया, वीर सिंह का पुरवा सील

Tue, 30 Jun 2020 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
purva seal of officer colony bihariya veersing
शहर में आफीसर्स कालोनी के साथ ही बिहरिया, वीरसिंह का पुरवा में कोरोना पाजिटिव मरीज मिलने पर सोमवार की देर शाम डीएम के आदेश पर इन इलाकों को सील कर दिया गया। होम डिलेवरी के लिए कुछ दुकानदारों को लाइसेंस भी जारी किया गया है। आफीसर्स कालोनी के बैरिकेडिंग करने में अफसर माथा-पच्ची करते रहे।
विज्ञापन

एडीएम के कोरोना संक्रमित मिलने पर डीएम डा. रुपेश कुमार ने आफीसर्स कालोनी को ढाई सौ मीटर परिधि में सील करने का आदेश दिया है। एडीएम आवास के बगल से मुख्य रोड निकली हुई है। ऐेसे में अधिकारी आम नागरिकों का आवागमन सामान्य रखने और कालोनी को सील करने के लिए देर शाम तक मंथन करते रहे। हालांकि देर रात बैरिकेडिंग करके सील कर दिया गया। कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए हथिगवां
विज्ञापन

इलाके के बिहरिया और लालगंज के भटनी स्थित वीरसिंह का पुरवा गांव को सील कर दिया गया है। कालोनी और गांव के लोगों को 14 दिन होम क्वारंटीन करने के लिए दो-दो मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। आफीसर्स कालोनी में जिला प्रोबेशन अधिकारी रनबहादुर वर्मा और एडीओ आईएसबी सुरेशचंद्र तिवारी, हथिगवां के बिहरिया में प्रिंसिपल पारसनाथ विश्वकर्मा और खंड शिक्षा अधिकारी आशीष पांडेय और वीरसिंह का पुरवा गांव में सुखपतिराम इंटरकालेज साहबगंज के प्रवक्ता अशोक कुमार पांडेय, इंटरकालेज संग्रामगढ़ के प्रवक्ता ओमप्रकाश धुरिया को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समसपुर और बेलहा प्रतिबंध से मुक्त
जिले के समसपुर और बेलहा में कोरोना मरीजों के मिलने पर डीएम ने 21 दिनों के लिए सील कर दिया था। 21 दिन का समय पूरा होने और नए मरीज के नहीं मिलने पर डीएम ने सोमवार को दो इलाकों को प्रतिबंधों से मुक्त कर दिया है।
दस जुलाई तक सील रहेगा मझिलगांव
कुंडा इलाके का मझिलगांव के सील रहने की अवधि बढ़ा दी गई है। गांव की एक और महिला के संक्रमित मिलने पर डीएम ने गांव को दस जुलाई तक सील रखने का निर्देश दिया है।

आज विकास भवन में होगा इंटरव्यू
बेसिक शिक्षा विभाग में एआरपी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए शिक्षकों का मंगलवार को विकास भवन में सुबह दस बजे से साक्षात्कार होगा। बीएसए अशोक कुमार सिंह ने उत्तीर्ण हुए शिक्षकों से सुबह विकास भवन पहुंचने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed