{"_id":"5236d111e3606f75ecc55a4546ea491d","slug":"pure-mind-will-be-out-cleaning-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहर रहेगी सफाई तो मन भी होगा शुद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहर रहेगी सफाई तो मन भी होगा शुद्ध
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Fri, 23 Jan 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। मशहूर अभिनेता राजपाल यादव ने मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की खुले मन से तारीफ की है। बृहस्पतिवार को माघ मेला स्थित दद्दा धाम पहुंचे राजपाल ने कहा, बाहर साफ-सुथरा रहेगा तो मन भी शुद्ध होगा। चर्चा के क्रम में उन्होंने उदीयमान कलाकारों को मन से काम करने सहित किसी भी काम के लिए उसकी बुनियादी समझ होने की सलाह दी।
सिनेमा के सवाल पर बोले, अब रोल की तलाश नहीं बल्कि गिनी-चुनी लेकिन अच्छी फिल्में मिलें। ऐसे रोल चाहता हूं, जिससे सुकून मिल सके। होना या न होना किसी के वश की बात नहीं है। हाल ही में प्रदर्शित फिल्म ‘भोपाल: ए प्रेयर फॉर रैन’ से न केवल बॉलीवुड में तारीफ मिली बल्कि इसने हॉलीवुड में भी इंट्री दिला दी। इस फिल्म के बाद हॉलीवुड के दरवाजे खुल गए हैं। कई तेलगू, कन्नड़, बंगाली, मराठी, गुजराती सहित कई फिल्मों में काम कर रहा हूं। अध्यात्म का मोह संगम की रेती तक खींच लाता है। दद्दा शिविर में अभिनेता आशुतोष राणा भी देर शाम पहुंचे। राजपाल सुबह पार्थिव शिवलिंग निर्माण में भी शामिल हुए।
गंगोली शिवाला स्थित दद्दा धाम में पांचवें दिन ही सवा करोड़ा पार्थिव शिवलिंग निर्माण का लक्ष्य पूरा हो गया। बृहस्पतिवार तक पार्थिव शिवलिंग निर्माण की संख्या एक लाख, 38 हजार तक पहुंची। शिविर के सक्रिय सदस्य संतोष उपाध्याय के मुताबिक शिवलिंग का निर्माण 23 और 24 जनवरी को भी जारी रहेगी।