{"_id":"62080fae5284a9091e735020","slug":"punjab-mail-survives-crash-allahabad-news-ald3268921101","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटनाग्रस्त होने से बची पंजाब मेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटनाग्रस्त होने से बची पंजाब मेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगेशरगंज/संडवाचंद्रिका। हावड़ा से अमृतसर जा रही पंजाब मेल शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई। जगेशरगंज रेलवे स्टेशन के करीब पारा रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन से बाइक टकरा गई। इससे बाइक के परखचे उड़ गए। बाइक छोड़कर युवक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस बाइक को कब्जे में लेकर चली गई। पुलिस युवक की तलाश कर रही है।
हावड़ा से अमृतसर की ओर जा रही पंजाब मेल शनिवार दोपहर करीब 12 बजे बजे अंतू व जगेशरगंज रेलवे स्टेशन के बीच पहुंची। उस समय पारा के करीब मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर एक युवक बाइक से गुजर रहा था। ट्रेन करीब देख वह बाइक से उतर गया। इस दौरान बाइक ट्रेन की चपेट में आ गई। ट्रेन के धक्के से बाइक छिटककर दूर जा गिरी। यह देख चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी।
करीब 15 मिनट तक ट्रेन पारा रेलवे क्रासिंग के पास खड़ी रही। ट्रेन के गार्ड ने घटना की जानकारी जगेशरगंज व अंतू स्टेशन अधीक्षक को दी। सूचना मिलने के बाद आरपीएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर चली गई। घटना की जानकारी के बाद ट्रेन में सवार यात्री सहमे नजर आए। करीब पंद्रह मिनट बाद ट्रेन आगे रवाना हुई।