फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Public will not get three rupees water with food for 20 rupees

Railway : 20 रुपये के जनता भोजन के साथ नहीं मिल रहा तीन रुपये का पानी

Mon, 14 Aug 2023 11:44 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 14 Aug 2023 11:44 AM IST
सार

प्रयागराज, कानपुर, अलीगढ़, इटावा, मिर्जापुर, टूंडला आदि स्टेशन पर यात्रियों को 20 रुपये का इकोनॉमी भोजन मिलना शुरू हुआ है। रेलवे बोर्ड का आदेश है कि इकोनॉमी भोजन के साथ यात्रियों को तीन रुपये का भुगतान करने पर 200 एमएल का पैकेज्ड पानी भी मिलेगा, लेकिन यहां जब यात्री तीन रुपये वाला पानी मांग रहे हैं तो रेलवे ने अपने हाथ खड़े कर दिए।

विज्ञापन
Public will not get three rupees water with food for 20 rupees
प्रयागराज जंक्शन पर मिलना शुरु हुआ जनता खाना। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के प्रयागराज जंक्शन समेत कई स्टेशनों पर यात्रियों को 20 रुपये वाला इकोनामी भोजन तो मिलना शुरू हो गया, लेकिन तीन रुपये में दिया जाने वाला पानी दूर-दूर तक दिखाई नहीं दे रहा है। इस वजह से मजबूरी में यात्रियों को 15 रुपये का रेलनीर खरीदना पड़ रहा है।

विज्ञापन

पिछले माह ही प्रयागराज, कानपुर, अलीगढ़, इटावा, मिर्जापुर, टूंडला आदि स्टेशन पर यात्रियों को 20 रुपये का इकोनॉमी भोजन मिलना शुरू हुआ है। रेलवे बोर्ड का आदेश है कि इकोनॉमी भोजन के साथ यात्रियों को तीन रुपये का भुगतान करने पर 200 एमएल का पैकेज्ड पानी भी मिलेगा, लेकिन यहां जब यात्री तीन रुपये वाला पानी मांग रहे हैं तो रेलवे ने अपने हाथ खड़े कर दिए। स्टाल संचालक ने पानी की उपलब्धता न होने के कारण अपनी मजबूरी बयां कर दी। बताया जा रहा है कि आईआरसीटीसी ने अभी तक पानी की सप्लाई ही नहीं की है। इससे उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में यात्रियों को तीन रुपये में पानी उपलब्ध कराने की योजना लागू नहीं हो पाई।

विज्ञापन

रेलवे बोर्ड ने 27 जून 23 को पत्र जारी कर ट्रेनों के जनरल कोचों के पास प्लेटफॉर्म पर सस्ता भोजन व 200 मिलीलीटर पैकेज्ड पेयजल के ग्लास तीन रुपये में उपलब्ध कराने को कहा है। इसमें 20 रुपये में सात पूड़ी (175 ग्राम), आलू की सूखी सब्जी (150 ग्राम) और अचार दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, 50 रुपये मूल्य पर 350 ग्राम के स्नैक्स मील के अंतर्गत राजमा-चावल, छोला-चावल, खिचड़ी/पोंगल, कुलचे/भटूरे-छोले, पाव भाजी, मसाला डोसा को शामिल किया गया है। इस बारे में प्रयागराज मंडल के सीनियर डीसीएम हिमांशु शुक्ला का कहना है कि आईआरसीटीसी से इस संबंध में बात चल रही है। उम्मीद है कि यात्रियों को जल्द ही तीन रुपये में पैकेज्ड गिलास वाला पानी मिलना शुरू हो जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed