फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   'Public' trains crashed Pitin Allahabad

‘जनता’ हादसे से पिटीं इलाहाबाद की ट्रेनें

Sat, 21 Mar 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sat, 21 Mar 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
'Public' trains crashed Pitin Allahabad
इलाहाबाद(ब्यूरो)। बछरावां स्टेशन के पास जनता एक्सप्रेस के हादसे में इलाहाबाद की ट्रेनें भी पिट गईं। सुबह इलाहाबाद से गईं गंगा-गोमती एक्सप्रेस दुर्घटना के वक्त बछरावां स्टेशन पर ही खड़ी थी। दुर्घटना के कारण यह गाड़ी करीब 3.30 घंटे की देरी से लखनऊ पहुंच सकी। बरेली जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस भी रायबरेली स्टेशन के पास फंस गई। पहले से ही देर से चल रही यह ट्रेन तीन घंटे से ज्यादा समय तक खड़ी रह गई।
विज्ञापन


दुर्घटना के कारण लखनऊ मंडल के रेल प्रशासन ने गाड़ी संख्या 54253/54254 पीआरएल पैसेंजर को निरस्त कर दिया। इलाहाबाद से सुबह छह बजे छूटने वाली 14215 गंगा-गोमती एक्सप्रेस बछरावां स्टेशन पर क्रासिंग के लिए खड़ी थी, उसी दौरान यह हादसा हो गया। इसके कारण दोनों लाइनों पर ट्रेनों का आवागमन बाधित हो गया। घंटों की मशक्कत के बाद लूप लाइन को खोला गया। इसके बाद ट्रेनों का आवागमन बहाल हो सका। ट्रेनों को रोक-रोककर चलाया गया। इससे गंगा-गोमती एक्सप्रेस तीन घंटे बाद लखनऊ के लिए रवाना की गई।
विज्ञापन


देर से पहुंचने के कारण वापसी में भी यह देरी से लखनऊ से चलाई गई। इलाहाबाद होकर बरेली जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस करीब करीब चार घंटे की देरी से सुबह 7.35 बजे जंक्शन से रवाना हुई। यह गाड़ी रायबरेली में फंस गई। बंगलौर से लखनऊ जाने वाली यशवंतपुर एक्सप्रेस भी इस दुर्घटना से प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed