{"_id":"5a15d4f94f1c1b8e698bd431","slug":"public-to-be-told-what-is-accountability","type":"story","status":"publish","title_hn":"पब्लिक को बताया जाए किसकी क्या है जवाबदेही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पब्लिक को बताया जाए किसकी क्या है जवाबदेही
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 23 Nov 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत स्काउट गाइड इंटर कालेज में चुनावी सभा के पूर्व सीएम योगी ने सिविल लाइंस में सेंट मैरीज कान्वेंट स्कूल के सामने बद्री विशाल टंडन के आवास पर प्रबुद्धजनों की बैठक में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आम लोगों को इस बात की जानकारी नहीं है कि उन्हें कहां कौन सी शिकायत करनी है। इसी वजह से विधायक और सांसद तमाम स्थानीय समस्याओं में ही उलझे रहते हैं। इसलिए जरूरी है कि आम लोगों को बताया जाए कि किस स्तर पर कौन से काम कहां से करवाएं जाए। अधिकांश काम गली-मोहल्लों से जुड़े रहते हैं। इसके लिए उन संस्थाओं को जवाबदेह बनाया जाए जिसके पास उनका दायित्व है।
सीएम ने कहा कि गली-मोहल्लों से जुड़े कामों में सांसद और विधायक उलझे रहते हैं। इस वजह से विधायिका के स्तर में भी गिरावट आई है। योगी ने कहा कि वर्ष 2019 की शुरूआत में कुंभ मेले का आयोजन है। इस बार कुंभ का भव्य आयोजन करवाने की सरकार ने तैयारी की है। इसमें 12 करोड़ लोगों के आने की संभावना है। शहर के विकास को लेकर सरकार ने बहुत कुछ सोचा है। यहां तमाम रेल ओवर ब्रिज के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। सरकार ने कुंभ से जुड़े कार्यों के लिए 500 करोड़ रुपये जारी भी कर दिए हैं। अभी दो हजार करोड़ रुपये के और भी काम होने हैं। मुख्यमंत्री ने नगर निगम को स्वाबलंबी बनाने की भी बात कही। कहा कि नगर निगम स्वाबलंबी होगा तो तमाम कार्यों के लिए उसे राज्य सरकार पर आश्रित नहीं होना पड़ेगा। इस दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के साथ सेवा निवृत्त न्यायमूर्ति गिरधर मालवीय, योगेश शुक्ला, सतपाल गुलाटी, अभिषेक शुक्ला, नीरज त्रिपाठी, गौरव त्रिपाठी, मानस त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।