फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   providing nutritious food to positive patients

पॉजिटिव मरीजों को दे रहे पौष्टिक आहार

Sun, 26 Apr 2020 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
providing nutritious food to positive patients
बहादुरपुर विकास खंड के कोटवा (बनी) गांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बनाए गए कोविड-19 लेवल-1 हॉस्पिटल में शुक्रवार को तीन कोरोना संक्रमित मरीजों को क्वारंटीन किया गया है। कल से यहां क्वारंटीन किए गए कोरोना पाजीटिव मरीजों को अभी कोई भी लक्षण न दिखने के कारण उन्हें दवाएं नहीं दी जा रही है। सीएचसी प्रभारी डॉ. अमृतलाल यादव ने बताया कि शंकरगढ़ के दो सगे भाई और एक शिवकुटी का युवक कोरोना पाजीटिव पाया गया था। हालांकि इनमें अब तक संक्रमण के कोई लक्षण नहीं दिखाई दिए हैं। यही वजह है कि उन्हें अब कोई भी दवा नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन

शंकरगढ़ के दोनों सगे भाई 21 अप्रैल को अपने पिता के निधन के बाद मुंबई से यहां पहुंचे थे। दोनों का कोरोना का परीक्षण कराया गया था जिसके बाद आई रिपोर्ट में दोनों कोरोना पाजीटिव पाए गए। इसी प्रकार शहर के शिवकुटी इलाके का युवक कुछ रोज पहले वाराणसी गया था। वहां से वह कोरोना के संक्रमण में आया। तीनों को कोविड-19 लेवल वन हास्पिटल सीएचसी बनी में भर्ती कराया गया है। हालांकि दो दिन बाद भी संक्रमित तीनों मरीज सामान्य व्यक्ति की तरह ही नजर आ रहे हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. अमृतलाल ने बताया कि कोविड से जुड़े लक्षण मसलन खांसी, जुखाम और बुखार तीनों मरीजों में नहीं पाए गए हैं। इसी कारण उन्हें अभी कोई दवा नहीं दी जा रही है। लक्षण दिखाई देने पर ही उन्हें दवा दी जाएगी। खाने में उन्हें प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने को सादा और पौष्टिक आहार दिया जा रहा है। सीएचसी और उसके आसपास के तकरीबन तीन किलोमीटर के क्षेत्र में लगातार सेनिटाइजेशन किया जा रहा है। इसके साथ सीएचसी परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। मरीजों के कपड़े भी रोज बदलवाए जा रहे हैं। उनके कपड़ों को धुलने के लिए लांड्री भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed