{"_id":"39c45495ff9131453df074604f546866","slug":"protest-of-high-court-division-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों का क्रमिक अनशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों का क्रमिक अनशन जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Sat, 03 Jan 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट बेंच विभाजन के मुद्दे पर आंदोलनरत वकीलों का क्रमिक अनशन 11वें दिन भी जारी रहा। अधिवक्ता तीन दिनों से हो रही बारिश और ठंड के बावजूद हाईकोर्ट गेट पर डटे हैं। वकीलों को अब दिल्ली गए प्रतिनिधिमंडल के वापस लौटने का इंतजार है। गृहमंत्री और अन्य नेताओं से हुई वार्ता का ब्यौरा मिलने के बाद आगे की रणनीति पर विचार होगा। इसके लिए आम सभा सोमवार पांच जनवरी को बुलाई गई है। संयुक्त सचिव प्रेस राहुल कुमार पांडेय ने बताया कि शनिवार को संघर्ष समिति की बैठक में तय किया गया कि प्रतिनिधिमंडल के वापस लौटने पर रविवार को एक बैठक की जाएगी। संघर्ष समिति के सदस्यों को प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में हुई वार्ता के संबंध में अवगत कराएगा।
किन लोगों से मुलाकात हुई और किसने क्या कहा है इसकी जानकारी ली जाएगी। प्रतिनिधिमंडल हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायमूर्ति विनीत सरन से भी मुलाकात करेगा। महासचिव सीपी उपाध्याय ने संघर्ष समिति और सलाहकार समिति के सदस्यों से रविवार को होने वाली बैठक में उपस्थित होने के लिए कहा है। बैठक में कचहरी के अधिवक्ता अनिल शुक्ला पर हुए हमले की निंदा की गई। शनिवार को अनशन करने वालों में प्रभाश्ंाकर मिश्र, शैलेंद्र द्विवेदी, वाईडी मिश्र, उदयशंकर तिवारी, अजय कुमार बरनवाल, आनंद मिश्र, ताहिरा शबनम, अनिल कुमार तिवारी, सौरभ शुक्ला, संतोष पांडेय, मंगला प्रसाद त्रिपाठी, अनिल कुमार मिश्र, सुरेंद्र चंद्र मिश्रा, श्रीराम पांडेय, मुन्ना यादव, संजय सिंह, कृष्ण मनोहर तिवारी, दीपक दुबे आदि मौजूद थे।