फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Protest against death threat to Nishad Party President

Prayagraj News: निषाद पार्टी अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी के विरोध में प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Protest against death threat to Nishad Party President
निषाद पार्टी ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद को गोरखपुर के बांसगांव में कथित तौर पर जान से मारने की धमकी और जातिसूचक टिप्पणियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पार्टी पदाधिकारियाें व कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे पर बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष राम टहल निषाद राम टहल निषाद, महामंत्री दयाशंकर निषाद व प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सुनील निषाद ने कहा कि उनकी पार्टी इन कथित धमकियों व अपमानजनक टिप्पणियों का पुरजोर विरोध करती है।
विज्ञापन

पदाधिकारियों का कहना है कि राजनीतिक असहमति व्यक्त करना लोकतांत्रिक अधिकार है लेकिन किसी व्यक्ति को जान से मारने की धमकी देना या जातिसूचक शब्दों से अपमानित करना अत्यंत गंभीर विषय है। जिला अध्यक्ष राम टहल निषाद ने एडीएम सिटी मंगलेश दुबे के माध्यम से शासन को ज्ञापन प्रेषित कर तत्काल संज्ञान लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed