फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Proposal to run Mumbai Duronto daily and Ahmedabad Superfast for three days

प्रयागराज : मुंबई दुरंतो को डेली और अहमदाबाद सुपरफास्ट को तीन दिन चलाने का प्रस्ताव

Fri, 18 Aug 2023 05:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 18 Aug 2023 05:32 PM IST
सार

मुंबई दुरंतो का संचालन प्रयागराज से वर्तमान समय सप्ताह में दो दिन प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को प्रयागराज से एवं प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को लोकमान्य तिलक से हो रहा है। मुंबई जाने वाले यात्रियों की पसंदीदा ट्रेन होने की वजह से इसका संचालन नियमित रूप से किए जाने की मांग लगातार की जा रही है।

विज्ञापन
Proposal to run Mumbai Duronto daily and Ahmedabad Superfast for three days
मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सबकुछ ठीक रहा तो महाकुंभ 2025 से पूर्व प्रयागराज जंक्शन से लोकमान्य तिलक टर्मिनल जाने वाली मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस का संचालन नियमित शुरू हो जाएगा। इसके अलावा प्रयागराज-अहमदाबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस का संचालन भी सप्ताह में तीन दिन शुरू हो जाएगा। मुंबई दुरंतो को डेली और अहमदाबाद सुपरफास्ट को नियमित करने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। बताया जा रहा है महाकुंभ के मद्देनजर इन दोनों ही प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड द्वारा मंजूरी दे दी जाएगी।

विज्ञापन

मुंबई दुरंतो का संचालन प्रयागराज से वर्तमान समय सप्ताह में दो दिन प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को प्रयागराज से एवं प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को लोकमान्य तिलक से हो रहा है। मुंबई जाने वाले यात्रियों की पसंदीदा ट्रेन होने की वजह से इसका संचालन नियमित रूप से किए जाने की मांग लगातार की जा रही है। पिछले दिनों जीएम एनसीआर की अध्यक्षता में सांसदों की बैठक में भी यह मुद्दा सांसद केशरी देवी पटेल ने उठाया। उनके द्वारा यह मुद्दा उठाने के बाद अफसरों ने कहा कि मुंबई दुरंतो मध्य रेलवे द्वारा संचालित ट्रेन है।

विज्ञापन


फिर भी प्रयास किया जाएगा कि इसके फेरे बढ़े। सांसद केशरी देवी का कहना है कि उनकी मांग पर रेलवे द्वारा मुंबई दुरंतो के फेरे बढ़ाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। इसके अलावा सप्ताह में एक दिन चलने वाली प्रयागराज-अहमदाबाद सुपरफास्ट को भी तीन दिन चलाए जाने का प्रस्ताव भेजा गया है। उम्मीद है कि इन दोनों ही ट्रेनों के फेरे बढ़ाए जाने की मंजूरी मिल जाएगी। सांसद के अनुसार प्रयागराज से गुजरने वाली 20501 अगरतला राजधानी, 12313 सियालदाह राजधानी और 20839 रांची राजधानी के भी ठहराव का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed