फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Proposal for construction of Inner ring Road in Prayagraj in a phased manner Allahabad News

Prayagraj News: प्रयागराज में इनररिंग रोड का चरणबद्ध तरीके से निर्माण करने का प्रस्ताव

Mon, 07 Sep 2020 10:30 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 07 Sep 2020 10:30 AM IST
सार

- 68 किमी लंबी इनररिंग रोड परियोजना के विभिन्न चरणों में निर्माण का प्रस्ताव  
- 27 किमी लंबी इनर रिंग रोड प्रथम चरण में बनाने का तैयार किया गया मसौदा 
- 5000 करोड़ की लागत वाली सबसे बड़ी सड़क परियोजना है इनर रिंग रोड 

विज्ञापन
Proposal for construction of Inner ring Road in Prayagraj in a phased manner Allahabad News
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संगमनगरी के विकास की सबसे महत्वाकांक्षी इनर रिंग रोड परियोजना पर कोरोना काल में काम शुरू कराने के लिए नए सिरे से प्रस्ताव  शासन को भेजा गया है। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की बैठक के बाद इस दिशा में नई पहल शुरू हुई है।
विज्ञापन


नए प्रस्ताव के मुताबिक चरणबद्ध तरीके से इस परियोजना पर निर्माण आरंभ कराने के लिए कहा गया है, ताकि बजट के अभाव को लेकर कोई पेंच न फंसने पाए। चार दिन पहले दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने इनर रिंग रोड परियोजना व सिक्स लेन पुल निर्माण की अहम परियोजनाओं को शुरू कराने के लिए चर्चा की थी। इसके बाद इस परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए एनएचएआई ने पहल तेज कर दी है। अब इनररिंग रोड परियोजना को चरणबद्ध तरीके से पूरा कराने का प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन


नए प्रस्ताव के तहत पहले चरण में इनर रिंग रोड को रीवा रोड से नैनी, अरैल, झूंसी व अंदावा के आगे से सहसो बाई पास में मिलाने की योजना बनाई गई है। इस नए प्रस्ताव में प्रथम चरण में 27 किमी इनर रिंग रोड का निर्माण शुरू कराने की बात कही गई है। इसके पीछे अफसरों का मकसद कोरोना काल में बजट की कमी की वजह से इनर रिंग रोड का काम प्रभावित न होने देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएचएआई के अफसरों का कहना है कि इससे इनर रिंग रोड पर काम भी आरंभ हो जाएगा और सरकार पर अतिरिक्त बोझ भी नहीं पड़ेगा। अफसरों के मुताबिक इनर रिंग रोड और सिक्स लेन पुल दोनों ही परियोजनाएं बड़े बजट वाली हैं। इनर रिंग रोड पर पांच हजार करोड़ रुपये और सिक्स लेन पुल के निर्माण में दो हजार करोड़ रुपये से अधिक लागत आने का अनुमान है। इनर रिंग रोड के दोनों तरफ हरित पट्टी के विकास के साथ ही नई टाउनशिप भी बसाई जाएंगी।
  • इनर रिंग रोड परियोजना को चरणबद्ध तरीके से पूरा कराने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। चरणबद्ध निर्माण कराने से परियोजना के निर्माण का काम  प्रभावित नहीं होगा। दूसरे चरण में पुलों का निर्माण और बाकी हिस्सा का काम आसानी से कराया जा सकेगा। -एके राय, परियोजना निदेशक एनएचएआई।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed