फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Property of the people close to former MP Atik Ahmed will also be confiscated in Prayagraj, police started action

प्रयागराज में पूर्व सांसद अतीक अहमद के करीबियों की भी संपत्ति होगी जब्त, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

Fri, 14 Aug 2020 01:11 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 14 Aug 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
Property of the people close to former MP Atik Ahmed will also be confiscated in Prayagraj, police started action
माफिया अतीक अहमद - फोटो : amar ujala

अतीक अहमद के बाद पुलिस की नजर उसके करीबियों की भी संपत्ति पर है। पुलिस ने आईएस 227 (अतीक का गिरोह) के कई सदस्यों समेत पांच दर्जन से ज्यादा लोगों की संपत्तियों के संबंध में जिला प्रशासन समेत अन्य विभागों को पत्र भेजकर रिपोर्ट मांगी है। अफसरों का कहना है कि रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


अतीक अहमद की 13 संपत्तियों को चिह्नित कर पुलिस ने पिछले दिनों जब्तीकरण की कार्रवाई करने के लिए डीएम को पत्र भेजा था। पुलिस अफसरों का कहना है कि माफिया के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जांच पड़ताल में जानकारी मिली कि गिरोह ने अवैध तरीके से कई संपत्तियां भी बनाईं। जिसके बाद ऐसे लोगों की निगरानी शुरू की गई।

विज्ञापन

Property of the people close to former MP Atik Ahmed will also be confiscated in Prayagraj, police started action
माफिया अतीक अहमद - फोटो : amar ujala

साथ ही उनकी संपत्तियों के बारे भी जानकारी जुटाई गई। पता किया गया कि इन संपत्तियों को कब और कैसे बनाया गया और और उस दौरान संबंधित व्यक्ति की आय को स्रोत क्या था। सूत्रों के मुताबिक, इस  दौरान जानकारी मिली कि यह संपत्तियां अवैध रूप से अपराध के जरिए अर्जित की गईं। जिसके बाद पुलिस ने अतीक के करीबियों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

इसके तहत उनकी भी सपंत्तियों की जब्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एसएसपी अभिषेक दीक्षित ने बताया कि कुल 62 लोगों की संपत्तियों की जब्तीकरण की कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन समेत अन्य विभागों से पत्राचार किया गया है। इसमें अतीक गिरोह के भी कई सदस्य शामिल हैं। रिपोर्ट मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Property of the people close to former MP Atik Ahmed will also be confiscated in Prayagraj, police started action
माफिया अतीक अहमद - फोटो : amar ujala

अल्कमा हत्याकांड के आरोपी भी हैं शामिल

पुलिस ने जिन 62 लोगों की चिह्नित संपत्तियों की जब्तीकरण के संबंध में जिला प्रशासन व अन्य विभागों से रिपोर्ट मांगी है, उनमें अल्कमा-सुरजीत हत्याकांड के आरोपियों के भी नाम शामिल हैं। पुलिस ने सिविल लाइंस, धूमनगंज व कैंट में दर्ज गैंगस्टर के 16 मामलों के आरोपियों की संपत्ति जब्तीकरण के संबंध मेें कार्रवाई शुरू की है। सीओ सिविल लाइंस वृजनारायण सिंह ने बताया कि अतीक गिरोह के जिन सदस्यों की संपत्ति जब्तीकरण के लिए कार्रवाई शुरू की गई है उनमें अल्कमा-सुरजीत हत्याकांड के आरोपी भी शामिल हैं। 

विज्ञापन

Property of the people close to former MP Atik Ahmed will also be confiscated in Prayagraj, police started action
Ateeq Ahmed

अतीक की सात संपत्तियां कुर्क करने का आदेश जारी

प्रयागराज। जिला प्रशासन ने अतीक अहमद की सात संपत्तियों को कुर्क करने का निर्णय लिया है। जिसके संबंध में बृहस्पतिवार को डीएम की ओर से आदेश जारी कर दिया गया। जिन संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश जारी किया गया है उनमें चार खुल्दाबाद, दो धूमनगंज व एक संपत्ति सिविल लाइंस में स्थित है। इस संबंध में संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वह कुर्की की कार्रवाई कर 28 अगस्त तक रिपोर्ट प्रेषित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed