फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   professional criminals are associated with the group of bombers

Prayagraj : बमबाज छात्रों के ग्रुप से जुड़े हैं कई अपराधी, तफ्तीश में पुलिस को मिले चौंकाने वाले साक्ष्य

Fri, 29 Jul 2022 07:45 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 29 Jul 2022 07:45 AM IST
सार

पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि बड़े स्कूलों के छात्रों द्वारा बनाए गए तमाम ग्रुप बिगड़े हुए लड़कों का ग्रुप है, लेकिन जैसे जैसे जांच आगे बढ़ रही है, इन ग्रुप्स में तमाम अपराधियों के जुड़े होने की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन
professional criminals are associated with the group of bombers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहर के बड़े और नामी स्कूलों के छात्रों द्वारा बनाए गए इंस्टा ग्रुप तांडव, जगुआर, रामदल और इमोरटल आदि में तमाम अपराधी भी जुड़े हुए हैं। इनमें से कई स्कूलों के पुराने छात्र रह चुके हैं, जो अब अपराध की दुनिया में कूद चुके हैं। कुछ हार्डकोर क्रिमिनल भी इन ग्रुप से जुड़े हैं। पुलिस की तफ्तीश में सामने आया है कि पुराने छात्रों और हार्डकोर क्रिमिनल नाबालिग छात्रों को शिष्य बनाकर अपराध करवा रहे हैं। ऐसे अपराधियों को अब जल्द ही एफआईआर में नामजद किया जाएगा।

विज्ञापन



पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि बड़े स्कूलों के छात्रों द्वारा बनाए गए तमाम ग्रुप बिगड़े हुए लड़कों का ग्रुप है, लेकिन जैसे जैसे जांच आगे बढ़ रही है, इन ग्रुप्स में तमाम अपराधियों के जुड़े होने की बात सामने आ रही है। जगुआर, तांडव और इमोरटल ग्रुप में न केवल वर्तमान छात्र जुड़े हैं बल्कि बड़ी संख्या में भूतपूर्व छात्र भी हैं। ऐसे तमाम छात्र स्कूली जीवन के बाद क्राइम की दुनिया से जुड़ चुके हैं।

विज्ञापन

professional criminals are associated with the group of bombers
Prayagraj News : ब्वॉयज हाईस्कूल एंड कॉलेज। - फोटो : अमर उजाला।

उनके साथ ही मुट्ठीगंज, रामबाग, साउथ मलाका, बैरहना, कोठापार्चा, सिविल लाइंस, शिवकुटी, अल्लापुर, कालिंदीपुरम और धूमनगंज के तमाम छुटभैये अपराधी भी इन ग्रुप्स से जुड़ गए हैं। सारे ग्रुप विरोधी ग्रुप के लड़कों से मारपीट के लिए बनाए गए थे। अपराधियों के जुड़ने के बाद धीरे-धीरे ग्रुप के सदस्य बमबाजी करने लगे और तमंचा लेकर चलने लगे। बड़े स्कूलों में छुट्टी के समय दहशत फैलाने के लिए बमबाजी की जाती थी।


कई बार विरोधी गुट के कई लड़कों को लहूलुहान भी किया गया। आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ था कि जहां-जहां बमबाजी और मारपीट की घटनाएं हुई हैं, वहां सीसीटीवी लगे थे। अब सबकी जांच हो रही है। पुलिस तमाम ग्रुप्स से जुड़े अपराधियों की सूची तैयार कर रही है। सीसीटीवी फुटेज तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक सुबूत इकट्ठे किए जा रहे हैं। जल्द ही सभी को एफआईआर में नामजद किया जाएगा।

मारपीट कर बनाते थे वीडियो, ग्रुप में भी करते थे शेयर
इंस्टा ग्रुप से जुड़े छात्र विरोधी छात्रों के साथ मारपीट करते थे और उसका वीडियो भी बनाते थे। वीडियो को वे अपने ग्रुप में वायरल कर देते थे। शाम को मारपीट करने वाले छात्रों को सिविल लाइंस में पार्टी दी जाती थी। ऐसे कई वीडियो पुलिस को मिले हैं।


वेब सिरीज से प्रेरित गिरोहों के नाम 
शहर के बैड ब्वॉयज के इंस्टा ग्रुप्स के नाम ज्यादातर वेब सिरीज के आधार पर रखे गए हैं। तांडव, इमोरटल जगुआर आदि वेब सिरीज भी हैं और इंस्टा ग्रुप भी हैं। शहर के नामी स्कूलों में पढ़ने वाले बड़े बड़े घरों के तमाम लड़कों ने एक दूसरे से गैंगवार की तरह दुश्मनी निभाई है। जांच कर रहे पुलिस वालों के मुताबिक पिछले एक साल में गिरोह ने 150 से अधिक वारदातों को अंजाम दिया है।

विज्ञापन

professional criminals are associated with the group of bombers
Prayagraj News : ब्वॉयज हाईस्कूल एंड कॉलेज पर की गई बमबाजी। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

सीधे सादे छात्रों से मारपीट, उनसे पैसा वसूली, ब्लैकमेलिंग, बमबाजी, तमंचे से फायर इन गिरोहों की खास पहचान है। ऐसा नहीं कि पुलिस ने इन गिरोहों पर पहली बार हाथ डाला है। सिर्फ एक महीने की बात जाय तो गिरोहों से जुड़े हुए करीब 35 लोगों को पुलिस बमबाजी में गिरफ्तार कर चुकी है। इसके बाद भी इन ग्रुप्स की गतिविधियां कम या खत्म होने का नाम नहीं लेतीं। 


छात्रों के इंस्टा ग्रुप में बड़ी संख्या में अपराधियों के जुड़े होने की जानकारी मिली है। उनके बारे में जानकारी और सुबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं। जल्द ही ऐसे लोगों के नाम एफआईआर में दर्ज किए जाएंगे। कई जगह की सीसीटीवी फुटेज निकलवाकर जांच कराई जा रही है। - एएसपी अभिषेक भारती, सीओ सिविल लाइंस 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed