प्रियंका गांधी ने साधा निशाना : यूपी में दलितों, महिलाओं, किसानों और अल्पसंख्यकों पर बढ़ा अत्याचार
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि एक तरफ सरकार संविधान दिवस मना रही है तो दूसरी तरफ देश में दलितों, अल्पसंख्यकों और किसानों पर अत्याचार किया जा रहा है। सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फाफामऊ के गोहरी गांव में एक ही दलित परिवार के चार सदस्यों की हत्या के मामले ने शुक्रवार को सियासी रंग पकड़ लिया। पीड़ित परिवार के आंसू पोछने, न्याय दिलाने के सवाल पर सपा, बसपा, अपना दल के बाद कांग्रेस के नेताओं का दिन भर गांव में जमावड़ा लगा रहा। परिजनों से मिलने पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बाड्रा ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। झकझोर देने वाली इस घटना पर उन्होंने योगी आदित्यनाथ सरकार को घेरते हुए कहा कि यूपी में अब बेटियां सुरक्षित नहीं रह गई हैं।
देर शाम घटनास्थल पर पहुंची प्रियंका गांधी बाड्रा के आगे परिजन बिलखते रहे। उन्होंने ढांढस बंधाया और इस नृसंश हत्याकांड के बाद पीड़ित परिवार का सहयोग देने का पुलिस पर आरोप लगाया। प्रियंका ने सवाल किया कि आखिर इन्हें न्याय क्यों नहीं मिल रहा है। उनका कहना था कि जिस तरह ये घटना हुई है, उससे वह खुद हिली हुई हैं। दलित परिवार दहशत में है।
प्रियंका ने कहा कि इस मामले में अब तक सिर्फ दो पुलिस कर्मियों को हटाया गया। महिलाएं बताती हैं कि जब वह शिकायत करने थाने पर जाती थीं, तो पुलिसकर्मी उनका मजाक उड़ाते थे। प्रशासन चुप कैसे हो सकता है। प्रियंका ने बताया कि परिवार दहशत में है। ये सभी महिलाएं हैं, पुरुष सदस्य झारखंड में काम करते हैं। वे नहीं जानते कि वे अकेले क्या करेंगे, कोई आकर उन्हें पीड़ा दे सकता है।
प्रियंका ने आरोप लगाया कि पीड़ित परिवार को पुलिस से सहयोग नहीं मिल रहा है। उन्होंनेने संविधान दिवस की याद दिलाते हुए कहा कि इस परिस्थिति को देखकर शासन और प्रशासन के लोग कैसे चुप रह सकते हैं। संविधान में लिखा है कि इस तरह के हादसे नहीं होने चाहिए। अगर होते हैं तो कार्रवाई होनी चाहिए। दलितों पर अत्याचार हो रहा है तो क्या सब ऐसे ही चुप बैठेंगे। इनसे पहले बसपा के जिलाध्यक्ष अभिषेक गौतम भी प्रतिनिधि मंडल के साथ गोहरी पहुंचे। सपा, अपना दल एस के भी नेताओं ने भी गोहरी पहुंचकर कातिलों की गिरफ्तारी के लिए आवाज उठाई।