फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Priyanka Gandhi, strategists with Manthan will stay in Swaraj Bhavan

स्वराज भवन में ठहरेंगी प्रियंका गांधी, रणनीतिकारों संग मंथन भी

Sat, 16 Mar 2019 01:16 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 16 Mar 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi, strategists with Manthan will stay in Swaraj Bhavan
प्रियंका गांधी प्रशांत किशोर
कांग्रेस महासचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी 17 मार्च की शाम को ही प्रयागराज पहुंच जाएंगी। वह रात को स्वराज भवन में ठहरेंगी और यहीं पूर्वी यूपी के चुनावी समर की रणनीतिक दिशा तय की जाएगी। इसके लिए स्वराज भवन को सजाने -संवारने का काम शुरू कर दिया गया है। स्वराज भवन में प्रियंका यूपी के रणनीतिकारों के साथ मंत्रणा भी करेंगी। 
विज्ञापन


प्रियंका के पूर्वी उत्तर प्रदेश के चुनावी दौरे को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। तीर्थराज प्रयाग से काशी के बीच प्रियंका की जल यात्रा की कमान वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी को सौंपी गई है। प्रमोद तिवारी के आवास पर शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, राष्ट्रीय सचिव जुबैर अहमद के अलावा कई बड़े नेताओं ने दिन भर प्रियंका की प्रस्तावित जल यात्रा की सफलता के लिए मंथन किया। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी 17 मार्च की शाम तक प्रयागराज पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन


वह रात को स्वराज भवन में ही ठहरेंगी। हालांकि कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष(प्रशासन) डॉ. आरपी त्रिपाठी की ओर से जारी प्रियंका की इस यात्रा के कार्यक्रम के अनुसार वह 18 मार्च की सुबह 8:15 बजे सड़क मार्ग से प्रस्थान करेंगी। प्रियंका कहां से प्रस्थान करेंगी, इसका उल्लेख नहीं किया गया है, लेकिन वह 8:40 बजे संगम पर पहुंचेंगीं। कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने बताया कि प्रियंका गांधी संगम दर्शन करने जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed