फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Priyanka Gandhi's journey on the water journey

प्रियंका गांधी की जल यात्रा पर प्रशासन ने खड़े किए हाथ

Sat, 16 Mar 2019 12:56 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 16 Mar 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi's journey on the water journey
गांधीनगर रैली में प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : Twitter/Congress
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की प्रयागराज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी तक की प्रस्तावित जल यात्रा को लेकर शुक्रवार को जिला प्रशासन ने हाथ खड़े कर दिए। एसपीजी की मौजूदगी में प्रशासन के साथ कांग्रेसियों की हुई बैठक में एडीएम सिटी अशोक कुमार कन्नौजिया ने चुनाव आचार संहिता का हवाला देते हुए साफ किया कि यात्रा की तैयारियों से लेकर प्रियंका गांधी के रूट पर सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी आयोजकों की होगी। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नफीस अनवर ने देर शाम सरकार के इशारे पर प्रशासन पर प्रियंका गांधी की जल यात्रा की तैयारियों में रोड़ा अटकाने का आरोप लगाया। उन्होंने इस आशय की रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को भेज दी। 
विज्ञापन


शाम चार से पांच बजे के बीच एडीएम सिटी कार्यालय में प्रियंका की जल यात्रा की तैयारी को लेकर हुई बैठक में प्रशासन ने कई अवरोध गिनाए। शहर कांग्रेस अध्यक्ष नफीस अनवर ने बताया कि प्रशासन किसी तरह का सहयोग करने के लिए तैयार नहीं है। उनके अनुसार एडीएम सिटी का कहना है कि पांटून पुल 10 अप्रैल से पहले किसी भी दशा में नहीं हट पाएंगे। गंगा में रेत उभर आई है, ऐसे में प्रियंका गांधी की इस यात्रा में इस्तेमाल किए जाने वाले मोटरबोट या क्रूज के मानकों को भी कांग्रेस को ही तय करना होगा। जगह-जगह गंगा में गहराई कम होने की ओर भी प्रशासन ने कांग्रेसियों का ध्यान दिलाया। साथ ही प्रयागराज से काशी के बीच रास्ते में जगह-जगह घाटों पर रुककर प्रियंका गांधी के लोगों से संवाद करने के लिए जरूरी बैरीकेडिंग व रैंप निर्माण के सवाल पर भी प्रशासन ने हाथ खड़े कर दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed