फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Priyanka Gandhi promises to come to Allahabad University

इलाहाबाद विवि आने का वादा कर गईं प्रियंका गांधी

Tue, 19 Mar 2019 12:25 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 19 Mar 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi promises to come to Allahabad University
priyanka - फोटो : प्रयागराज
चुनावी दौरे पर निकलीं प्रियंका गांधी ने मोटरबोट पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के छात्रों से मुलाकात की और अगली बार प्रयागराज आगमन पर विश्वविद्यालय आने का भी वादा किया। प्रियंका ने छात्रों से इविवि छात्रसंघ में छात्राओं की भागीदारी के बारे में पूछा और छात्रों की तमाम समस्याओं को गौर से सुना।
विज्ञापन


इविवि में 13 साल बाद कोई पदाधिकारी एनएसयूआई से चुने जाने पर प्रियंका गांधी ने छात्रसंघ उपाध्यक्ष अखिलेश यादव को शुभकामनाएं दीं। बातचीत के दौरान उपाध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रियंका गांधी को बताया कि विश्वविद्यालय में शिक्षकों की कमी के कारण पठन-पाठन का माहौल बिगड़ता जा रहा है। इस दौरान आत्महत्या करने वाले छात्र रजनीकांत पर भी चर्चा हुई और प्रियंका को बताया गया कि किस तरह से इविवि प्रशासन और प्रदेश एवं केंद्र की सरकारी ने इस गंभीर मुद्दे से मुंह मोड़ लिया।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में लाइब्रेरी और अस्पताल की समस्या का मुद्दा भी उठा। साथ ही प्रियंका को बताया गया कि हॉस्टलों में छात्राओं की स्थिति बंधक जैसी हो गई है। प्रियंका ने राष्ट्रीय स्तर पर बेरोजगारी की समस्या को लेकर भी छात्र-छात्राओं से बातचीत की। प्रियंका ने कहा कि अगली बार जब स्वराज भवन आएंगी तो विश्वविद्यालय आकर छात्र-छात्राओं से मुलाकात करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed