फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Priyanka gandhi: Political attack on Modi's citadel via Sangam

प्रयागराजः संगम के रास्ते मोदी के गढ़ पर सियासी हमला बोलेंगी प्रियंका गांधी

Sat, 16 Mar 2019 01:31 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 16 Mar 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
Priyanka gandhi: Political attack on Modi's citadel via Sangam
priyanka - फोटो : प्रयागराज
संगम तट से 18 मार्च की सुबह पूजा-आरती के साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पूर्वी उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेंगी। वह यहां त्रिवेणी की पावन धारा की पूजा भी करेंगी और आरती भी। ज्ञान की गहरी जड़ों के रूप में अक्षयवट, सरस्वती कूप के दर्शन के साथ ही वह बड़े हनुमान के दरबार में भी अरजी लगाएंगी। इसके बाद वह प्रयागराज की धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी तक के जल यात्रा पर निकलेंगी। प्रियंका की इस पहली सियासी जल यात्रा के मायने निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन


 प्रियंका गांधी की जल यात्रा को लेकर कांग्रेस संगठन ने तैयारियों को मूर्त रूप देने के लिए पसीना बहाना शुरू कर दिया है। एसपीजी के आने के बाद जिला प्रशासन व प्रयागराज मेला प्राधिकरण के अफसरों के साथ शुक्रवार को प्रियंका के संगम दर्शन व जल यात्रा के रूट को लेकर मंथन किया गया गया। प्रियंका इस जल यात्रा के जरिए एक तीर से कई निशाने साधने की तैयारी में हैं। संगम दर्शन के बाद वह छतनाग घाट से स्टीमर से अपनी जल यात्रा का श्रीगणेश करेंगी। छतनाग से वह दुमदुमा पहुंचेंगी, जहां घाट रिसेप्शन का कार्यक्रम रखा गया है। वहां वह गंगा पुत्रों व कांग्रेसजनों से संवाद करेंगी।
विज्ञापन


दुमदुमा से वह सिरसा जाएंगी। वहां से प्रियंका गांधी पदयात्रा करते हुए शिव मंदिर जाएंगी। वहां दर्शन पूजा तो करेंगी, ही कुछ विशिष्ट जनों व स्थानीय लोगों से मुलाकात भी करेंगी। सिरसा से वह सड़क मार्ग से कार के जरिए टुुड़िहार कौंधियारा पहुंचेंगी। वहां पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए महेश यादव की पत्नी व बच्चों से अतिथि गृह में मुलाकात करेंगी। टुड़िहार से कार द्वारा वह सीतामढ़ी पहुंचेंगी। वहां भी स्थानीय क्षेत्रों में वह भ्रमण कर लोगों से मुलाकात करेंगी। वहां से फिर मोटरबोट से उनकी यात्रा भदोही, मिर्जापुर, चुनार होते हुए मोदी के गढ़ काशी में प्रवेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका गांधी की 18 मार्च से संगम से शुरू होने वाली जल यात्रा को लेकर एसपीजी शुक्रवार को यहां पहुंच गई। एसपीजी के अफसरों ने वीआईपी किला घाट , संगम नोज के अलावा अक्षयवट व हनुमान मंदिर व छतनाग घाट के रूट का मुआयना किया। एसपीजी के अफसरों ने कांग्रेस शहर अध्यक्ष नफीस अनवर, महासचिव मुकुंद तिवारी, जोनल प्रवक्ता जावेद उर्फी के साथ  कुंभ मेलाधिकारी विजय किरन आनंद से मुलाकात कर कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की। इसके बाद एडीएम सिटी के साथ एसपीजी ने बैठक की। इस दौरान भी शहर कांग्रेस कमेटी के नेता साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed