{"_id":"5efe27418ebc3e433471f6d4","slug":"private-trains-will-run-on-13-routes-from-delhi-prayagraj-cluster","type":"story","status":"publish","title_hn":"up board result 2020 मेधावियों को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
up board result 2020 मेधावियों को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित
Thu, 02 Jul 2020 11:58 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षा में प्रदेश की मेरिट में जगह बनाने वाले जिले के पांच छात्र-छात्राओं को डीएम ने सम्मानित किया। जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित समारोह में पांचों मेधावियों के साथ डीएम भानुचंद्र गोस्वामी, जिला विद्यालय निरीक्षक आरएन विश्वकर्मा सहित विद्यालयों के प्रधानाचार्य, अभिभावक भी मौजूद रहे।
इस दौरान डीएम ने छात्र-छात्राओं से कहा कि वह सम्मान समारोह की चकाचौंध में न फंसें, हमेशा आगे बढ़ने की सोचें, पीछे मुड़कर न देखें। हिंदी और अंग्रेजी माध्यम की बात अपने भीतर लाकर हीन भावना के शिकार न हों। कहा- मैं स्वयं हिंदी माध्यम का विद्यार्थी था, अपनी मेहनत के बल पर इस मुकाम को हासिल किया।
डीएम ने हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश में संयुक्त रूप से आठवीं रैंक पाने वाले मां रमदेई इंटर कॉलेज दौलतपुर छिबइया, बहादुरपुर के नमन, बीबीएस इंटर कॉलेज शिवकुटी की सृष्टि और हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश की मेरिट में नौवीं रैंक हासिल करने वाली बीबीएस इंटर कॉलेज गार्गी यादव, हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश की मेरिट में दसवी रैंक हासिल करने वाली सरदार पटेल इंटर कॉलेज सिकरो की अल्का सिंह को सम्मानित किया।
विज्ञापन
इसी प्रकार इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रदेश की मेरिट में दूसरी रैंक हासिल करने वाले सरदार पटेल इंटर कॉलेज सिकरो के प्रांजल सिंह को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में बीबीएस इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या रजनी शर्मा, सरदार पटेल इंटर कॉलेज सिकरो के प्रधानाचार्य अवधेश कुमार सिंह, डॉ. प्रभाकर त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।