{"_id":"5f31a2778ebc3e3d051e74fa","slug":"private-bus-operators-also-came-in-support-of-strike-all-buses-of-madhya-pradesh-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट बस संचालक भी आए हड़ताल के समर्थन में, मध्य प्रदेश की तमाम बसें बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट बस संचालक भी आए हड़ताल के समर्थन में, मध्य प्रदेश की तमाम बसें बंद
Tue, 11 Aug 2020 01:09 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 11 Aug 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के आह्वान पर प्रयागराज के भी ट्रांसपोर्टर सोमवार से तीन दिन की हड़ताल पर चले गए। हालांकि हड़ताल के पहले दिन प्रयागराज में इसका ज्यादा असर देखने को नहीं मिला, लेकिन चाकघाट बार्डर पर दिन में ट्रकों की लंबी कतार जरूर दिखाई दी। इस बीच प्रयागराज बस टूर एंड ट्रेवल वेलफेयर एसोसिएशन भी सोमवार को ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल के समर्थन में आ गया। इस दौरान कुछ ट्रेवल संचालकों ने मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए प्राइवेट बसों का संचालन रोक दिया।
इस बीच ट्रांसपोर्ट नगर में स्थानीय ट्रांसपोर्टरों ने सड़क पर उतरकर सामाजिक दूरी के साथ प्रदर्शन किया और नारेबाजी कर आक्रोश जताया। इलाहाबाद गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुशवाहा ने बताया कि डीजल के दाम में लगातार हो रही वृद्धि की वजह से ट्रांसपोर्टर परेशान है।
कोरोना काल में सरकार ने तकरीबन सभी वर्ग को राहत दी, लेकिन ट्रांसपोर्टरों की ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया गया। ट्रांसपोर्ट संगठन कोरोना की मार का हवाला देते हुए डीजल पर मूल्य संवर्धित कर (वैट) में कमी के साथ रोड टैक्स और वस्तु एवं सेवा कर में छूट की मांग कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि सोमवार को एमपी की ओर से प्याज, अदरक, हरी मिर्च एवं अन्य सामान लेकर आने वाले ट्रक प्रयागराज नहीं आए।
विज्ञापन
एसोसिएशन के एक अन्य पदाधिकारी कुलदीप मिश्र ने बताया कि ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने राज्य में सोमवार से बुधवार तक बुलाई गई हड़ताल को ट्रांसपोर्ट लॉकडाउन का नाम दिया है। उन्होंने बताया कि उनके भी कई ट्रक मध्य प्रदेश की सीमा पर महाराष्ट्र की ओर खड़े हैं। इसी तरह प्रयागराज में भी चाकघाट सीमा पर तमाम ट्रक दिन भर खड़े रहे।
इसी क्रम में प्रयागराज बस टूर एंड ट्रेवल वेलफेयर एसोसिएशन ने भी ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल का समर्थन किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीत कुमार जायसवाल ने बताया कि कोरोना काल में हम ऑपरेटरों की कमर तोड़ दी है। प्रयागराज में ही 500 से ज्यादा प्राइवेट बसों को सरेंडर किया जा चुका है। कहा कि मध्य प्रदेश के लिए कुछ ऑपरेटरों ने बस का संचालन रोक दिया है। जो बुकिंग पहले की है, उन्हीं बसों को
आज चाकघाट बार्डर पर खड़े ट्रक एक साथ बजाएंगे हार्न
प्रयागराज। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्टकांग्रेस के आह्वान पर ट्रांसपोर्टर की हड़ताल के दूसरे दिन मंगलवार को चाकघाट बार्डर काले झंडे, बैनर आदि के साथ दिन में दो बजे बार्डर पर खड़े सभी ट्रक के हार्न एक साथ बजाएजाएंगे। इस दौरान एक ज्ञापन संबंधित सीमा चौकी पर स्थानीय आरटीआई को दिया जाएगा।