{"_id":"f67f790637b8b0118ff5bb173d635498","slug":"prisoner-ran-from-the-dock-on-bail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमानत खारिज होने पर कठघरे से भागा बंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमानत खारिज होने पर कठघरे से भागा बंदी
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Tue, 21 Apr 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
जिला न्यायालय में सरेंडर के बाद जमानत खारिज होने पर बंदी भाग निकला। पुलिस उसे कचहरी में तलाशती रही। वह हाथ नहीं आया तो कोर्ट मोहर्रिर ने कर्नलगंज थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी। भागने वाला बंदी मांडा थाना क्षेत्र का रहने वाला है।
मांडा थाना क्षेत्र के गिरधरपुर का रामसागर पाल एक आपराधिक मामले में वांछित था। पुलिस कई महीने से उसकी तलाश में जुटी थी। पुलिस का शिकंजा कसता देख रामसागर सोमवार को सीजेएम कोर्ट में उपस्थित हुआ। उसने जमानत की अर्जी दाखिल की। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सुनवाई के बाद उसकी जमानत अर्जी को खारिज कर दिया। जेल भेजने का निर्देश दिया तो उसके होश उड़ गए। वह शाम 4.45 बजे कोर्ट मोहर्रिर को गच्चा देकर कठघरे से भाग निकला। जब वह हाथ नहीं आया तो कोर्ट मोहर्रिर जनार्दन प्रसाद ने रामसागर के खिलाफ सोमवार देर रात कर्नलगंज थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। मांडा स्थित उसके घर पर भी दबिश दी गई।