{"_id":"5b12f2764f1c1ba36e8b5e54","slug":"print-in-the-hostel-of-cmp-all-the-vacant-rooms","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमपी के हॉस्टल में छापा, खाली कराए गए सभी कमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमपी के हॉस्टल में छापा, खाली कराए गए सभी कमरे
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 03 Jun 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संघटक सीएमपी डिग्री कॉलेज का पूरा हॉस्टल शनिवार को खाली करा लिया गया। कॉलेज प्रशासन की ओर से भारी फोर्स के साथ की गई कार्रवाई के दौरान हॉस्टल के सभी 65 कमरें खाली कराए गए और इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने हर कमरे पर अपने ताले लगा दिए। जॉर्जटाउन स्थित हॉस्टल के कमरों का अब नए सिरे से आवंटन किया जाएगा। पूरे हॉस्टल में अवैध कब्जा था और शिकायत मिल रही थी कि हॉस्टल में रहने वाले अराजकतत्वों की गतिविधियों से आसपास रहने वाले परेशान हैं। हॉस्टल के बाहर आए दिन छेड़खानी की घटनाएं भी हुआ करती थीं।
इससे पहले वर्ष 2014 में सीएमपी डिग्री कॉलेज का पूरा हॉस्टल खाली कराया गया था। उस वक्त डॉ. संतोष श्रीवास्तव को प्रॉक्टर का नया चार्ज मिला था और पूरी कार्रवाई उन्हीं के नेतृत्व में की गई थी। कार्रवाई पूरी रात चली थी। पिछले साल भी कुछ कमरे खाली कराए गए थे। इस बार भी कार्रवाई प्रॉक्टर डॉ. संतोष श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुई। दोपहर डेढ़ बजे के करीब पूरी प्रॉक्टोरियल टीम, सीओ कर्नलगंज आलोक मिश्र और कई थानों की फोर्स हॉस्टल पहुंच गई। भारी फोर्स के साथ हॉस्टल में छापा कर दिया गया और वहां हड़कंप मच गया। हॉस्टल में कुल 65 कमरे हैं और सभी कमरों पर अवैध कब्जे की शिकायत थी।
इन कमरों पर 125 बाहरी लोगों ने कब्जा कर रखा था। कार्रवाई तकरीबन साढ़े चार घंटे तक चली। कार्रवाई के दौरान पास-पड़ोस में रहने वालों की भी भीड़ लगी रही। प्रॉक्टर डॉ. संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि हॉस्टल के कमरों का नए सिरे से आवंटन किया जाएगा। आवंटन नए सत्र के लिए होगा लेकिन इससे पहले हॉस्टल में मरम्मत कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
खाली कराए गए सीएमपी के हॉस्टल को महिला छात्रावास में तब्दील किए जाने की तैयारी हो रही है। इसके लिए जल्द ही शासी निकाय को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इस बदलाव के पीछे तर्क दिया जा रहा है कि छात्र जल्दी हॉस्टल खाली नहीं करते। ऐसे में वहां अवैध कब्जा हो जाता है और अराजक गतिविधियों का संचालन शुरू हो जाता है। इसके अलावा कॉलेज में छात्राओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है लेकिन उनके रहने की व्यवस्था नहीं है। हॉस्टल को महिला हॉस्टल में तब्दील किए जाने के साथ उनकी चहारदिवारी की ऊंचाई बढ़ाई जाएगी और सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम भी किए जाएंगे।