फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   principal recruitment freez,

ठप पड़ी प्रधानाचार्य भर्ती, सेवानिवृत्त हो रहे अभ्यर्थी

Fri, 06 Nov 2020 12:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
principal recruitment freez,
principal recruitment freez, - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से 2013 में विज्ञापित प्रधानाचार्य के 599 पदों पर अब तक भर्ती शुरू नहीं हो सकी। जबकि, भर्ती के आवेदक बिना इंटरव्यू के ही रिटायर हो रहे हैं। छह वर्ष बाद भी साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू नहीं किए जाने से नाराज प्रधानाचार्य संघर्ष समिति के सदस्यों ने चयन बोर्ड के उप सचिव नवल किशोर को ज्ञापन सौंपकर इंटरव्यू शुरू किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों ने संघर्ष समिति के संयोजक केके शुक्ला के नेतृत्व में माध्यमिक विद्यालय में वर्ष 2011 से लंबित चयन प्रक्रिया पूर्ण कराने, वर्ष 2013 के विज्ञापन का साक्षात्कार प्रारंभ कराने तथा प्रधानाचार्य पदों के लिए नया विज्ञापन निकालने के लिए अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड को संबोधित ज्ञापन उप सचिव को दिया। उनका कहना था कि 2011 एवं 2013 की प्रधानाचार्य भर्ती के लिए आवेदन करने वाले शिक्षक बड़ी संख्या में रिटायर हो गए। इसके बाद भी चयन बोर्ड भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं कर सका।
विज्ञापन

गार्गी श्रीवास्तव का कहना था कि 2011 में विज्ञापित प्रधानाचार्य के पदों के लिए नौ वर्ष बीत जाने के बाद भी चयन प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है, 2013 के विज्ञापन का साक्षात्कार अभी तक शुरू नहीं हो सका है। डॉ. लालजी यादव का कहना था कि आवेदन करने वाले पद पर चयन के योग्य होने के बाद भी भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं करने से रिटायर हो गए। प्रदेश के अधिकांश माध्यमिक विद्यालयों में कार्यवाहक प्रधानाचार्य तैनात हैं, जिससे नीतिगत निर्णय लेने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने के साथ समिति के मंत्री सुदीप कुमार की मांग थी कि प्रधानाचार्य चयन में प्रत्येक विद्यालय के लिए तीन व्यक्तियों के पैनल के स्थान पर एक ही व्यक्ति का चयन किया जाए तथा उसके योगदान ना देने पर प्रतीक्षा सूची के व्यक्ति को मौका दिया जाए। चयन सूची तथा प्रतीक्षा सूची भी मेरिट क्रम से घोषित की जाए और किसी आवेदक द्वारा प्राप्त अंकों व साक्षात्कार के अंकों को रिजल्ट के साथ चयन बोर्ड की वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जाए। ज्ञापन देने वालों में डॉ हरीश चंद्र गुप्ता, प्रदोष श्रीवास्तव, डॉ. योगेंद्र सिंह ,डॉ. विजय राज यादव, हरिशंकर, रविंद्र सिंह, उमेश प्रताप सिंह, रामचंद्र पटेल, रंजना त्रिपाठी अर्जुन यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed