फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Principal Recruitment 2013 will now pick up the pace

प्रधानाचार्य भर्ती 2013 अब पकड़ेगी रफ्तार

Mon, 22 Nov 2021 10:06 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
Principal Recruitment 2013 will now pick up the pace
प्रधानाचार्य भर्ती 2013 अब पकड़ेगी रफ्तार
विज्ञापन

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से 2013 में अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक कॉलेजों में प्रधानाचार्य पद पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला था। लेकिन आठ साल बाद भी यह भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। अब जबकि प्रधानाचार्य भर्ती 2011 का विवाद खत्म हो गया है और चयन बोर्ड जल्द ही छह मंडलों के साक्षात्कार का परिणाम जारी करने की प्रक्रिया में पूरी शिद्दत से लगा है। इस भर्ती के पूरा होने के बाद उम्मीद है प्रधानाचार्य भर्ती परीक्षा 2013 भी रफ्तार पकड़ेगी।

चयन बोर्ड की ओर से 2013 में प्रधानाचार्य के 599 पदों के लिए विज्ञापन निकाला गया था। लगभग 25 हजार अभ्यर्थियों ने इसके लिए आवेदन किया था। तब तक प्रधानाचार्य भर्ती 2011 का साक्षात्कार हुआ और यह भर्ती इंटरव्यू में कम समय देने को लेकर कुछ अभ्यर्थी कोर्ट चले गए। 2011 भर्ती प्रक्रिया पूरी न होने के चलते 2013 की भर्ती प्रक्रिया भी ठंडे बस्ते में चली गई। कई बार अभ्यर्थियों ने चयन बोर्ड अध्यक्ष और सचिव से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की गुहार लगाई लेकिन बात नहीं बनी। अब जबकि 2011 की भर्ती का मामला साफ हो गया है। चयन बोर्ड साक्षात्कार का परिणाम जारी करने की तैयारी में जुटा है। इस भर्ती के पूरा होते ही प्रधानाचार्य भर्ती 2013 भी रफ्तार पकड़ेगी। चयन बोर्ड उपसचिव और परीक्षा नियंत्रक नवल किशोर ने बताया कि प्रधानाचार्य भर्ती 2011 के साक्षात्कार का परिणाम जारी करने की तैयारी चल रही है। दिसंबर के अंत में परिणाम जारी किया जा सकता है। इसके बाद प्रधानाचार्य भर्ती 2013 की प्रक्रिया में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed