प्रयागराज : सोरांव में 24 फरवरी को होगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा
पहले कार्यक्रम स्थल फाफामऊ तय किया गया था। पीएम की सभा में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल भी शामिल हो सकती हैं। इसके अलावा इसमें प्रयागराज के साथ प्रतापगढ़ जिले के सभी विधानसभा सीटों के प्रत्याशी भी शिरकत कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बृहस्पतिवार 24 फरवरी को होने वाली जनसभा फाफामऊ विधानसभा की जगह अब सोरांव विधानसभा क्षेत्र में होगी। पीएम की सभा सोरांव विधानसभा क्षेत्र स्थित एलडीसी कालेज परिसर नहर दरौली, मऊआइमा में होगी।
पहले कार्यक्रम स्थल फाफामऊ तय किया गया था। पीएम की सभा में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल भी शामिल हो सकती हैं। इसके अलावा इसमें प्रयागराज के साथ प्रतापगढ़ जिले के सभी विधानसभा सीटों के प्रत्याशी भी शिरकत कर सकते हैं।
पीएम की सभा को लेकर शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, काशी क्षेत्र चुनाव प्रभारी महिला मोर्चा नंदा डगला ने आयोजन स्थल का निरीक्षण भी किया। उधर पीएम मोदी और अमित शाह के प्रयागराज आगमन को लेकर पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक हुई।
बैठक में महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता गंगापार और यमुनापार में निकले और अधिक से अधिक लोगों को प्रधानमंत्री की चुनावी सभा में शामिल होने के लिए आग्रह करें। बैठक में झारखंड के संगठन महामंत्री धर्मपाल, यमुनापार जिला प्रभारी ओंकार केसरी, अश्वनी दुबे, विभव नाथ भारती, राजेश केसरवानी, रोहित पप्पू पांडेय, विवेक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
आज और कल पांच सभाओं को संबोधित करेंगे अरुण सिंह
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सदस्य अरुण सिंह रविवार और सोमवार को प्रयागराज मेें रहेंगे। यहां रविवार सुबह 11 बजे सिविल लाइंस स्थित वात्यसल्य सभागार में बनाए गए मीडिया सेंटर में पत्रकारों से वार्ता करेंगे। इसके बाद रविवार और सोमवार को वह कुल पांच जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि राष्ट्रीय महामंत्री दिन में यमुनापार में 12.30 बजे मुंगारी में, शाम 4.30 बजे धरवारा, शाम 6.30 बजे बढेरा में जनसभा करेंगे। 21 फरवरी को वह दिन में 12 बजे मेजा विधानसभा के ंचक्काडीह एवं दिन में दो बजे कोरांव विधानसभा में स्थित संस्कृत पाठशाला में जनसभा करेंगे।
भाजपा महिला मोर्चा निकालेगी स्कूटी यात्रा
भाजपा महिला मोर्चा की ओर से शुक्रवार 25 फरवरी को स्कूटी यात्रा निकाली जाएगी। शनिवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में यह निर्णय महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने लिया। इस दौरान महिला मोर्च मध्य प्रदेश की अध्यक्ष माया नरोलिया ने कहा कि सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को बताने के लिए यह रैली होने जा रही है।
इस मौके पर प्रदेश महिला मोर्चा की महामंत्री डा. कीर्तिका अग्रवाल, डा. रंजना वाजपेई, शिखा रस्तोगी, कविता यादव त्रिपाठी, शशि वार्ष्णेय, चंद्रा आहलूवालिया, वंदना सिंह, विजयलक्ष्मी, रीता सिंह आदि मौजूद रहीं। द प्रशासन के अलावा पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी तैयारी में जुट गए हैं। अमित शाह शहर के विभिन्न मुहल्लों में रोड शो करेंगे।