फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   President Police Medal for outstanding service to three including SP City

सम्मान : उत्कृष्ट सेवा के लिए एसपी सिटी समेत तीन को राष्ट्रपति पुलिस पदक

Sun, 14 Aug 2022 10:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 14 Aug 2022 10:08 PM IST
सार

उत्कृष्ट सेवा के लिए हर साल पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक देकर सम्मानित किया जाता है। रविवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से वर्ष 2022 के लिए चयनित किए गए पुलिसकर्मियों की सूची जारी की गई।

विज्ञापन
President Police Medal for outstanding service to three including SP City
Prayagraj News : एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह, सीओ कर्नलगंज अजीत सिंह चौहान और एसटीएफ प्रभारी नवेंदु - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जनपद में तैनात तीन पुलिस अफसरों को राष्ट्रीय पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। इनमें एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह, डिप्टी एसपी एसटीएफ नवेंदु सिंह और सीओ कर्नलगंज अजीत सिंह चौहान शामिल हैं। उत्कृष्ट सेवा के लिए हर साल पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक देकर सम्मानित किया जाता है। रविवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से वर्ष 2022 के लिए चयनित किए गए पुलिसकर्मियों की सूची जारी की गई। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह मूल रूप से गाजीपुर के रहने वाले हैं और इससे पहले वाराणसी, लखनऊ, मुजफ्फर नगर, झांसी समेत अन्य शहरों में तैनात रहे चुके हैं। 

विज्ञापन



इससे पहले उल्लेखनीय सेवा के लिए उन्हें डीजीपी कमेंडेशन डिस्क से भी सम्मानित किया जा चुका है। इस सम्मान की प्लैटिनम, गोल्ड व सिल्वर तीनों श्रेणियों के पदक उन्हें मिल चुका है। सूची में डिप्टी एसपी एसटीएफ  नवेंदु सिंह का भी नाम शामिल है, जिन्हें कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। यूपीपीसीएस, टीईटी समेत तमाम भर्ती परीक्षाओं में कई सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़ उन्होंने किया है। पिछले साल ही उन्हें डीजी गोल्ड डिस्क से सम्मानित किया जा चुका है। 
विज्ञापन



उधर, सीओ कर्नलगंज अजीत सिंह चौहान को भी इस पदक से सम्मानित करने की घोषणा हुई है। होली पर हुए दोहरे हत्याकांड समेत शहर की कई सनसनीखेज घटनाओं के खुलासे में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी रेलवे समेत तीन को डीजीपी कमेंडेशन डिस्क
उधर, जनपद में तैनात तीन पुलिसकर्मियों को डीजीपी कमेंडेशन डिस्क से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। ऑपरेशन व शौर्य के आधार पर दिए जाने वाले इस पुरस्कार के लिए पीएसी चार वाहिनी में तैनात मुख्य आरक्षी द्वारिका सिंह यादव को प्लैटिनम और एसपी रेलवे सिद्धार्थशंकर मीणा व डिप्टी एसपी श्वेता आशुतोष झा को सिल्वर श्रेणी का पदक दिए जाने की घोषणा की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed