फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   President of women rights organization commits suicide by hanging herself, dispute with husband for slapping

प्रयागराज : महिला अधिकार संगठन की अध्यक्ष ने फांसी लगाकर दी जान, बेटी को थप्पड़ मारने पर पति से हुआ था विवाद

Tue, 21 Feb 2023 05:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 21 Feb 2023 05:29 PM IST
सार

महिला अधिकार संगठन की अध्यक्ष शानू जौहर ने करछना में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। बेटी को पढ़ाई के लिए डांटने पर शौहर से कहासुनी हो गई। माना

विज्ञापन
President of women rights organization commits suicide by hanging herself, dispute with husband for slapping
शानू जौहरी। पीले कपड़े मे। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिला अधिकार संगठन की नगर अध्यक्ष शानू जौहर ने करछना में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। बेटी को पढ़ाई के लिए डांटने पर शौहर से कहासुनी हो गई। माना जा रहा है कि इसी से आहत होकर उन्होंने साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


 शहर के बैरहना की रहने वाली शानू जौहर अपने पति और दो बेटियों के साथ शहर के ही कीडगंज इलाके में किराए के मकान में रहती थीं। उनकी बड़ी बेटी चिंकी (15) हाईस्कूल में पढ़ रही है और उसका बोर्ड एक्जाम चल रहा है। छोटी बेटी पीहू (6) यूकेजी में पढ़ती है। 
विज्ञापन


मोबाइल पर ज्यादा बातचीत करने के लिए उन्होंने एक दिन पहले अपनी बड़ी बेटी चिंकी को फटकार लगाई थी। इसके बाद बेटे से कहासुनी हो गई। इसको लेकर शानू का अपने पति कविश जौहरी से विवाद दो गया। घटना से आहत होकर शानू ने साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। महिला अधिकार संगठन की अध्यक्ष शानू के इस कदम से हर कोई स्तब्ध दिखा। परिवार के लोगों को भी उम्मीद नहीं थी कि वह इस तरह का कदम उठा सकती हैं। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed