फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   President expected to attend Air Force Day function, officials prepare fast

प्रयागराज : वायु सेना दिवस समारोह में राष्ट्रपति के आने की संभावना, अधिकारियों ने तेज की तैयारी

Fri, 11 Aug 2023 04:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 11 Aug 2023 04:09 PM IST
सार

वायु सेना दिवस के मौके पर आठ अक्तूबर को इस बार मुख्य आयोजन प्रयागराज में होगा। इस मौके पर बमरौली स्थित कमांड कार्यालय परिसर में परेड का आयोजन होगा। वहीं परेड में एयर शो का आयोजन होगा। इसके मद्देनजर परेड तथा 10 किमी की परिधि में एक से आठ अक्तूबर तक नो फ्लाइंग एवं नो ड्रोन जोन घोषित किया गया है।

विज्ञापन
President expected to attend Air Force Day function, officials prepare fast
Draupadi Murmu - फोटो : Social Media

विस्तार

वायु सेना दिवस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आने की संभावना है। हालांकि, इस बारे में अफसर कुछ भी बोल नहीं रहे हैं लेकिन तैयारी राष्ट्रपति के आगमन को भी ध्यान में रखकर की जा रही है। इसी क्रम में डीएम तथा सेना के अफसरों ने परेड मैदान तथा किला स्थित आयोजन स्थल का निरीक्षण किया तथा तैयारी पर चर्चा की।

विज्ञापन

वायु सेना दिवस के मौके पर आठ अक्तूबर को इस बार मुख्य आयोजन प्रयागराज में होगा। इस मौके पर बमरौली स्थित कमांड कार्यालय परिसर में परेड का आयोजन होगा। वहीं परेड में एयर शो का आयोजन होगा। इसके मद्देनजर परेड तथा 10 किमी की परिधि में एक से आठ अक्तूबर तक नो फ्लाइंग एवं नो ड्रोन जोन घोषित किया गया है।

विज्ञापन

आयोजन को लेकर सेना के साथ जिला प्रशासन की ओर से भी तैयारी तेज कर दी गई है। इसी क्रम में डीएम संजय कुमार खत्री तथा सेना के अफसरों ने आयोजन क्षेत्र का निरीक्षण किया। डीएम ने संबंधित विभाग को संगम क्षेत्र में लगे टावरों तथा पुलों पर वार्निंग लाइट लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीएम तथा सेना के अफसरों ने विशिष्ट अतिथियों के बैठने से लेकर अन्य सभी पहलुओं पर चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य, पुलिस, नगर निगम समेत अन्य विभागों के अफसर भी मौजूद रहे। डीएम ने इनकी जिम्मेदारी तय करने के साथ कार्यक्रम की मैपिंग किए जाने के निर्देश दिए। सफाई, सड़कों को ठीक करने, एनडीआरएफ, सीडीआरएफ की टीम लगाने समेत अन्य तैयारियों को ध्यान में रखते हुए जरूरी निर्देश दिए।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed