फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Preparing to lease one rupee to the fair SSP office

प्रयागराज संगम : मेला एसएसपी कार्यालय को एक रुपये लीज पर लेने की तैयारी

Fri, 06 May 2022 01:56 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 06 May 2022 01:56 AM IST
सार

कुंभ के दौरान मेला प्रशासन के पास ही एसएसपी कार्यालय भवन का निर्माण कराया गया है। काफी दिनों तक पुलिस की गतिविधियां वहां संचालित हुईं, लेकिन बिना अनुमति निर्माण कराए जाने की बात कहते हुए सेना ने भवन को गिराने का नोटिस जारी कर दिया था। आसपास के निर्माण ढहा भी दिए गए थे।

विज्ञापन
Preparing to lease one rupee to the fair SSP office
Prayagraj News : माघ मेला। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

यदि कोई अड़चन नहीं आई तो लंबे समय से बंद मेला परिसर स्थित एसएसपी कार्यालय जल्द खुलेगा। उसे एक रुपये की लीज पर लेने की तैयारी है। सेना के पास इसका प्रस्ताव भेजा गया है। अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

विज्ञापन



कुंभ के दौरान मेला प्रशासन के पास ही एसएसपी कार्यालय भवन का निर्माण कराया गया है। काफी दिनों तक पुलिस की गतिविधियां वहां संचालित हुईं, लेकिन बिना अनुमति निर्माण कराए जाने की बात कहते हुए सेना ने भवन को गिराने का नोटिस जारी कर दिया था। आसपास के निर्माण ढहा भी दिए गए थे।
विज्ञापन



मेला प्राधिकरण प्रशासन तथा सेना के बीच कई चरणों की वार्ता के बाद भवन तो नहीं गिराया गया, लेकिन सेना ने उसे अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद से ही एसएसपी कार्यालय भवन में सेना का ताला बंद है, लेकिन अब इसे खोले जाने की तैयारी है। अफसरों का कहना है कि सेना के पास प्रस्ताव भेजा गया है। आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा की दृष्टि से उपयोगी है कार्यालय
कुंभ, महाकुंभ तथा माघ मेला के दौरान पूरे क्षेत्र में हर वर्ष अस्थायी थाने बनाए जाते हैं। इसके अलावा एसएसपी, एसपी, पुलिस लाइन समेत अन्य कार्यालयों की भी स्थापना की जाती है, जिस पर करोड़ाें रुपये खर्च होते हैं। इसके अलावा संगम स्नान एवं दर्शन के लिए पर्यटकों तथा श्रद्धालुओं के आने क्रम पूरे वर्ष जारी रहता ही है।


इतना ही नहीं प्रयागराज मेला प्राधिकरण के गठन के बाद मेला क्षेत्र में कई तरह के स्थायी और अस्थायी निर्माण कराए जाने के निर्णय लिए गए हैं। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से मेला क्षेत्र में पुलिस विभाग के स्थायी कार्यालय की मांग की जा रही थी। इसी क्रम में मेला प्रशासन तथा आईसीसीसी के पास ही एसएसपी कार्यालय का निर्माण कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed