फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Preparations underway to operate flights from Navi Mumbai to Kolkata via Prayagraj

UP : नवी मुंबई से प्रयागराज होते हुए कोलकाता तक विमान चलाने की तैयारी, एयरपोर्ट प्रशासन से चल रही है वार्ता

Thu, 12 Mar 2026 02:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 12 Mar 2026 02:51 PM IST
सार

महाकुंभ की भव्यता और भीड़ विदा होने के बाद प्रयागराज एयरपोर्ट पर पसरे सन्नाटे को तोड़ने की तैयारी शुरू हो गई है। विमानन कंपनी अकासा एयर संगम नगरी के रास्ते नवी मुंबई से कोलकाता के बीच नई विमान सेवा शुरू करने पर विचार कर रही है।

विज्ञापन
Preparations underway to operate flights from Navi Mumbai to Kolkata via Prayagraj
फ्लाइट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

महाकुंभ की भव्यता और भीड़ विदा होने के बाद प्रयागराज एयरपोर्ट पर पसरे सन्नाटे को तोड़ने की तैयारी शुरू हो गई है। विमानन कंपनी अकासा एयर संगम नगरी के रास्ते नवी मुंबई से कोलकाता के बीच नई विमान सेवा शुरू करने पर विचार कर रही है। इस बाबत एयरपोर्ट प्रशासन और विमानन कंपनी के बीच वार्ता का दौर शुरू हो चुका है।

विज्ञापन


अकासा एयर जल्द ही इस रूट पर ट्रैफिक लोड का विस्तृत सर्वे करेगी। सर्वे की सकारात्मक रिपोर्ट आने के बाद कंपनी नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) को अनुमति के लिए प्रस्ताव भेजेगी। एयरपोर्ट निदेशक राजेश चावला का कहना है कि अकासा एयर के प्रतिनिधियों से वार्ता हुई है। उन्हें नवी मुंबई से प्रयागराज होते हुए कोलकाता तक उड़ान का प्रस्ताव दिया गया है। हालांकि इस पर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।

विज्ञापन

सालभर में औंधे मुंह गिरा विमानों का ग्राफ :

महाकुंभ के दौरान रिकॉर्ड बनाने वाले प्रयागराज एयरपोर्ट की स्थिति एक साल में काफी बदल गई है। फरवरी 2025 और फरवरी 2026 के तुलनात्मक आंकड़े चौंकाने वाले हैं। महाकुंभ की वजह से फरवरी 2025 में प्रयागराज एयरपोर्ट में जहां 4.73 लाख यात्रियों का विमानों से आवागमन हुआ था तो वहीं फरवरी 2026 में यह आंकड़ा गिरकर 40371 हो गया। यानी एक वर्ष में ही यात्रियों की संख्या में करीब 10 गुना से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवी मुंबई उड़ान शुरू होने से मिलेगी बड़ी राहत

- प्रयागराज सीधे नवी मुंबई के नए एयरपोर्ट और कोलकाता से जुड़ जाएगा।
- व्यवसायियों और छात्रों को दो प्रमुख महानगरों के लिए सीधी और सुगम यात्रा मिलेगी।
- विमानों की संख्या बढ़ने से स्थानीय स्तर पर ग्राउंड हैंडलिंग और पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा।
- नवी मुंबई एयरपोर्ट से उतरने के बाद खंडाला, लोनावाला होते हुए कम समय में लोग पहुंच सकेंगे पुणे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed