फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Preparation to start admission in graduation this week agency handed over list to admission cell

इलाहाबाद विवि : स्नातक में इसी हफ्ते प्रवेश शुरू करने की तैयारी, एजेंसी ने प्रवेश प्रकोष्ठ को सौंपी सूची

Wed, 26 Oct 2022 09:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 26 Oct 2022 09:48 PM IST
सार

इविवि एवं संघटक कॉलेजों में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएएलएलबी, बीएफए एवं बीपीए की तकरीबन 17 हजार सीटों पर प्रवेश लिए जाने हैं। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 58572 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराए हैं और इनमें से 44231 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा किए हैं।

विज्ञापन
Preparation to start admission in graduation this week agency handed over list to admission cell
Prayagraj News : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। विजयनगरम हॉल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में इसी हफ्ते से स्नातक में प्रवेश शुरू किए जाने की तैयारी है। एजेंसी ने रजिस्ट्रेशन कराने वाले अभ्यर्थियों की लिस्ट प्रवेश प्रकोष्ठ को सौंप दी है। अब कॉमन मेरिट तैयार की जा रही है। दाखिले के लिए जल्द ही कटऑफ जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन


 


इविवि एवं संघटक कॉलेजों में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएएलएलबी, बीएफए एवं बीपीए की तकरीबन 17 हजार सीटों पर प्रवेश लिए जाने हैं। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 58572 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराए हैं और इनमें से 44231 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा किए हैं। जो अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा कर चुके हैं, अब वे कटऑफ जारी होने के बाद दाखिले के लिए आवेदन करेंगे।

विज्ञापन



संबंधित एजेंसी ने प्रवेश प्रकोष्ठ को रजिस्ट्रेशन कराने वाले अभ्यर्थियों की लिस्ट सौंप दी है, जिसमें अभ्यर्थियों के प्राप्तांक भी दर्ज हैं, जो उन्हें कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) में मिले हैं। इविवि में इस बार स्नातक में दाखिले पूरी तरह ऑनलाइन मोड में होंगे। दाखिले के लिए पोर्टल तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह पोर्टल विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से लिंक होगा। सूत्रों का कहना है कि सबसे पहले बीकॉम में प्रवेश के लिए कटऑफ अंक जारी किए जाएंगे। स्नातक प्रवेश के चेयरमैन प्रो. जेके पति का कहना है कि एजेंसी से रजिस्ट्रेशन की लिस्ट मिल चुकी है और कॉमन मेरिट तैयार की जा रही है। इसी हफ्ते दाखिले के लिए कटऑफ जारी किए जाने की तैयारी है। प्रवेश की प्रक्रिया जल्द ही पूरी कर ली जाएगी।


बीएड, एमएड में प्रवेश के लिए मेडिकल बोर्ड आज
बीएड, एमएड, एमएबी, एलएलएम, एमकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए 27 अक्तूबर को मेडिकल बोर्ड होगा। अभ्यर्थियों को बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे डीएसडब्ल्यू कार्यालय में मेडिकल बोर्ड के समक्ष उपस्थित होने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed