फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   preparation to postpone APO mains-2018

UPPSC: एपीओ मेंस भी स्थगित करने की तैयारी, यह परीक्षा 16 मई से है प्रस्तावित

Sun, 26 Apr 2020 07:51 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Sun, 26 Apr 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
preparation to postpone APO mains-2018
UPPSC
पीसीएस-2019 की मुख्य परीक्षा स्थगित किए जाने के बाद उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) अब सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ)-2018 की मुख्य परीक्षा भी टालने की तैयारी में है। यह परीक्षा 16 मई से प्रस्तावित है, लेकिन अब तक प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट भी जारी नहीं किया जा सका है। आयोग किसी भी दिन यह परीक्षा स्थगित करने का आदेश जारी कर सकता है।
विज्ञापन


सहायक अभियोजन अधिकारी के 17 पदों पर भर्ती होनी है। इन पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 16 फरवरी को आयोजित की गई थी। आयोग की तैयारी थी कि माह भर के बाद प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया जाए और इसके बाद मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू करा दी जाए, लेकिन लॉक डाउन के कारण ऐसा नहीं हो सका। एपीओ भर्ती के लिए 45 हजार 311 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे और इनमें से 18 हजार 784 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।
विज्ञापन


प्रारंभिक परीक्षा के माह भर के भीतर ही कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से फैलने लगा और पूरे देश में लॉक डाउन घोषित कर दिया गया। लॉक डाउन के कारण आयोग में भी कामकाज ठप हो गया और एपीओ भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित नहीं किया जा सका। आयोग के कैलेंडर में एपीओ की मुख्य परीक्षा 16 मई से प्रस्तावित है। इन परिस्थतियों में मुख्य परीक्षा का आयोजन करा पाना आयोग के लिए अब मुमकिन नहीं रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य परीक्षा के आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को कम से कम एक माह का वक्त दिया जाता है। जब तक प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट नहीं आ जाता, तब तक मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू नहीं की जा सकती। मुख्य परीक्षा के लिए जो तिथि निर्धारित की गई थी, उसमें केवल 20 दिन का समय शेष रह गया है। ऐसे में एपीओ मेंस का टलना तय है। आयोग किसी भी दिन परीक्षा स्थगित करने आदेश जारी कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed