फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Preparation to make the qualification of teacher recruitment uniform, information given to the contestants

UP : शिक्षक भर्ती की अर्हता एक समान करने की तैयारी, प्रतियोगियों को दी गई जानकारी

Mon, 05 Sep 2022 08:20 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 05 Sep 2022 08:20 AM IST
सार

आयोग ने इस बार भर्ती शुरू करने से पहले अर्हता पर स्थिति स्पष्ट करने के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को पत्र लिखा है। पत्र काफी पहले लिखा गया था, लेकिन अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं की गई। अभ्यर्थी जब ज्ञापन देने पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि शासन स्तर पर कमेटी कठिन की जा रही है और कार्यशाला आयोजित की जा रही है। 

विज्ञापन
Preparation to make the qualification of teacher recruitment uniform, information given to the contestants
prayagraj news : UPSESSB - फोटो : prayagraj

विस्तार

प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों और राजकीय विद्यालयों में शिक्षक भर्ती की अर्हता एक समान किए जाने की तैयारी है। इसके लिए शासन स्तर पर कमेटी गठित की गई है और कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। नई शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए कुछ दिनों पहले ज्ञापन देने पहुंचे अभ्यर्थियों के समक्ष अपर शिक्षा निदेशक (राजकीय) केके गुप्ता ने  स्थिति स्पष्ट करते हुए यह जानकारी दी। अभ्यर्थी लगातार मांग रहें हैं कि अर्हता संबंधी विवाद का निराकरण शीघ्र किया जाए, ताकि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का विज्ञापन शीघ्र जारी कर सके। पांच विषयों में समकक्ष अर्हता को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन



राजकीय और अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में पाठ्यक्रम एक समान है। यहां पढ़ाने वाले शिक्षकों को वेतन भी एक समान मिलता है, लेकिन दोनों जगह शिक्षक भर्ती के लिए अलग-अलग अर्हता निर्धारित है। इसी वजह से भर्ती शुरू होने के बाद अक्सर मामला कोर्ट में जाता है और सुनवाई पूरी होने तक भर्ती फंसी रहती है। 

विज्ञापन

आयोग ने इस बार भर्ती शुरू करने से पहले अर्हता पर स्थिति स्पष्ट करने के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को पत्र लिखा है। पत्र काफी पहले लिखा गया था, लेकिन अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं की गई। अभ्यर्थी जब ज्ञापन देने पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि शासन स्तर पर कमेटी कठिन की जा रही है और कार्यशाला आयोजित की जा रही है। 


प्रतियोगी छात्र मोर्चा के प्रदेश संरक्षक अनिल उपाध्याय और प्रदेश अध्यक्ष विक्की खान का कहना है कि समकक्ष अर्हता का विवाद जल्द ही दूर कर लिए जाने का आश्वासन दिया गया है। ऐसे में आयोग की ओर से आयोजित की जाने वाली एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती और माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की टीजीटी भर्ती की अर्हता एक समान हो जाएगी। 

इन विषयों में अर्हता का विवाद
संगीत विषय में एलटी ग्रेड शिक्षक (सहायक अध्यापक) पद के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने प्रभाकर एवं बीएड की अर्हता और माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने टीजीटी (सहायक अध्यापक) भर्ती के लिए प्रभाकर की अर्हता निर्धारित की है।

कंप्यूटर साइंस में आयोग ने कंप्यूटर से स्नातक एवं बीएड की अर्हता निर्धारित की है। जब चयन बोर्ड ने कंप्यूटर साइंस विषय में भर्ती के लिए अब तक कोई विज्ञापन ही जारी नहीं किया।


हिंदी में आयोग ने इंटर में संस्कृत के  साथ हिंदी से बीए एवं बीएड और चयन बोर्ड ने इंटर में संस्कृत के साथ हिंदी से बीए एवं बीएड अथवा हिंदी एवं संस्कृत से बीए और बीएड की अर्हता निर्धारित की है।


कला में आयोग ने बीएफए एवं बीएड अथवा कला से बीए एवं बीएड और चयन बोर्ड ने इंटरमीडिएट प्राविधिक कला एवं स्नातक की अर्हता निर्धारित की है।


अंग्रेजी में आयोग एवं बोर्ड ने अंग्रेजी साहित्य से बीए एवं बीएड की अर्हता निर्धारित की है, जबकि अन्य राज्यों में अंग्रेजी भाषा की अर्हता रखने वाले अभ्यर्थियों को भी भर्ती में शामिल होने का मौका मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed