यूपीपीएससी : एक हफ्ते में पीसीएस मेंस का रिजल्ट देने की तैयारी, 384 पदों पर होनी है भर्ती
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) पीसीएस-2022 की मुख्य परीक्षा का परिणाम एक सप्ताह में जारी करने की तैयारी में है। आयोग की यह तैयारी भी है कि मार्च में इंटरव्यू कराकर 15 अप्रैल तक अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया जाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) पीसीएस-2022 की मुख्य परीक्षा का परिणाम एक सप्ताह में जारी करने की तैयारी में है। आयोग की यह तैयारी भी है कि मार्च में इंटरव्यू कराकर 15 अप्रैल तक अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया जाए। पीसीएस के 384 पदों पर भर्ती के लिए 602974 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। प्रारंभिक परीक्षा में 5964 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था। इनमें से मुख्य परीक्षा के लिए 5797 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए और 5203 अभ्यर्थी शामिल हुए हुए। आयोग के सूत्रों के अनुसार मुख्य परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है और रिजल्ट जारी करने की तैयारी है।
मुख्य परीक्षा का परिणाम एक सप्ताह में जारी हो किया जा सकता है। आयोग की तैयारी है कि इस बार संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम से पहले पीसीएस का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया जाए। ऐसे में आयोग को इंटरव्यू की प्रक्रिया मार्च में पूरी करानी होगी। अगर मार्च में इंटरव्यू पूरा हो जाता है तो अप्रैल के माध्य तक पीसीएस का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया जाएगा।
पांच जिलों के 171 केंद्रों में होगी पीसीएस जे परीक्षा
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) प्रारंभिक परीक्षा-2022 का आयोजन पांच जिलों के 171 केंद्रों पर किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी को प्रस्तावित है। परीक्षा के लिए कुल 19561 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। पीसीएस जे के 303 पदाें पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा दो सत्रों में सुबह 9.30 से 11.30 बजे और अपराह्न 2.30 से 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रयागराज, आगरा, कानपुर, गोरखपुर एवं मेरठ में होगी। परीक्षा के लिए प्रयागराज के 33 केंद्रों में 15353 अभ्यर्थी, आगरा के 51 केंद्रों में 23973 अभ्यर्थी, कानपुर के 27 केंद्रों में 12598 अभ्यर्थी, गोरखुपर के 28 केंद्रों में 13005 अभ्यर्थी और मेरठ के 32 केंद्रों में 14632 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
प्राविधिक शिक्षा विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग में 12 पदों पर भर्ती की जाएगी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर भर्ती के लिए संभावित साक्षात्कार की सूचना जारी कर दी है। इंटरव्यू फरवरी के मध्य तक प्रस्तावित है। इंटरव्यू की तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी। प्राविधिक शिक्षा विभाग में कर्मशाला अनुदेशक के छह पदों और चिकित्सा शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर पैथोलॉजी के छह पदों पर भर्ती होनी है।