फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Preparation to give four percent increase in DA to employees

Prayagraj News: कर्मचारियों को डीए में चार फीसदी बढ़ोतरी देने की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
Preparation to give four percent increase in DA to employees
केंद्र एवं राज्य सरकार के कर्मचारियों को जनवरी-2024 से महंगाई भत्ता (डीए) और पेंशनर्स महंगाई राहत (डीआर) में चार फीसदी की बढ़ोतरी का लाभ मिल सकता है। विशेषज्ञों ने उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर इस बढ़ोतरी का आकलन किया है। डीए और डीआर में चार फीसदी की बढ़ोतरी के पूरे आसार हैं।
विज्ञापन

वर्षों से डीए वृद्धि का सटीक आकलन कर रहे एजी ब्रदरहुड के पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर तिवारी एवं पूर्व स्टॉक एनालिस्ट अनुराग सिंह के अनुसार जनवरी 2024 से डीए में चार फीसदी वृद्धि की पूरी संभावना है। जनवरी-2023 से नवंबर-2023 तक प्रतिमाह जारी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर कर्मचारियों के डीए और पेंशनरों के डीआर में चार फीसदी की वृद्धि होनी चाहिए।
विज्ञापन

हरिशंकर तिवारी बताते हैं कि अगर दिसंबर का उपभोक्ता मूल्य सूचकांक नौ अंक कम होता हैं तो डीए बढ़ोतरी तीन फीसदी तक सीमित हो जाएगी और सूचकांक 23 अंक बढ़ता है तो डीए में पांच फीसदी की बढ़ोतरी होगी, लेकिन एक माह में सूचकांक में इतनी कमी या वृद्धि संभव नहीं है और पूर्व में ऐसा कभी हुआ भी नहीं है। ऐसे में चार फीसदी डीए बढ़ोतरी की संभावना प्रबल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बढ़ोतरी से केंद्र सरकार के तकरीबन 50 लाख कर्मचारियों, 65 लाख पेंशनरों, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों के कर्मचारियों एवं पेंशनराें को भी लाभ मिलेगा। हालांकि, इसका भुगतान अप्रैल-2024 से पहले होने की उम्मीद कम है लेकिन यह जनवरी-2024 से ही देय होगा। यानी कर्मचारियों को एरियर सहित डीए वृद्धि का लाभ मिलेगा। उदाहरण के तौर पर अगर अप्रैल माह के वेतन के साथ भुगतान शुरू होता है तो जनवरी, फरवरी एवं मार्च का एरियर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed