तैयारी शुरू : एसआरएन हास्पिटल में जल्द शुरू होगी ओपेन हार्ट सर्जरी, जानें क्या होंगी सुविधाएं
प्लास्टिक सर्जरी विभाग के प्रोफेसर मोहित जैन के मुताबिक एसआरएन अस्पताल की पीएमएसएसवाई बिल्डिंग में आठ नए ऑपरेशन थियेटर तैयार हैं। इसमें ओपेन हार्ट सर्जरी की सुविध भी होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब एसआरएन अस्पताल में भी लोगों को सर्जरी की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इसके लिए आठ नए ऑपरेशन थियेटर तैयार कराए गए हैं। यह अत्याधुनिक मशीनों से लैस हैं। विशेषकर हृदय रोगियों को इससे काफी सहूलियत मिलेगी। क्योंकि ओपेन हार्ट सर्जरी की सुविधा अब इस अस्पताल में नहीं थी। अब इसकी भी व्यवस्था हो गई है। सभी नए ऑपरेशन थियेटर का अगले महीने उद्घाटन होगा।
प्लास्टिक सर्जरी विभाग के प्रोफेसर मोहित जैन के मुताबिक एसआरएन अस्पताल की पीएमएसएसवाई बिल्डिंग में आठ नए ऑपरेशन थियेटर तैयार हैं। इसमें ओपेन हार्ट सर्जरी की सुविध भी होगी। इसके लिए एक करोड़ रुपये की मशीन मंगाई गई है। अभी तक अस्पताल में यह सुविधा नहीं थी। इसके शुरू होने से हृदय रोगियों को लाभ मिलेगा।
लेजर तकनीकि सुविधा भी होगी उपलब्ध
इसके साथ ही यूरोलॉजी के ऑपरेशन में लेजर तकनीक की सुविधा भी रहेगी। इसके लिए मंगाई गई मशीन की कीमत डेढ़ करोड़ के करीब है। वहीं न्यूरोलॉजी से जुड़ी सर्जरी के लिए माइक्रोस्कोप का एडवांस वर्जन मंगाया गया है। जिसकी कीमत डेढ़ करोड़ है। इन अत्याधुनिक मशीनों से कई प्रकार कर जटिल सर्जरी आसानी से हो सकेगी। साथ ही मरीजों को निजी अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने होंगे।
कैंसर सर्जरी के लिए क्यूसा मशीन
कैंसर के ऑपरेशन को काफी जटिल माना जाता है। इसकी सर्जरी में एडवांस मशीनों और उपकरणों की जरूरत पड़ती है। एसआरएन में इसके लिए क्यूसा मशीन मंगाई गई है। प्रो. मोहित जैन के मुताबिक इन सभी मशीनों को नए आपरेशन थियेटर में इंस्टाल कर दिया गया है। सिर्फ इसके उद्घाटन की तैयारी है। उम्मीद है कि अगले महीने से मरीजों को नए ऑपरेशन थियेटर की सुुविधाआें का लाभ मिलने लगेगा।