फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Precautionary dose: Waiting to get the list of teenagers from the government for vaccination

एहतियाती डोज : टीकाकरण के लिए शासन से किशोरों की सूची मिलने का इंतजार

Thu, 30 Dec 2021 04:37 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 30 Dec 2021 04:37 AM IST
सार

शासन से मिले निर्देशों के अनुरूप स्वास्थ्य विभाग ने 15 से 18 आयु वर्ग के करीब पांच लाख किशोरों का टीकाकरण करने की तैयारी की है। शासन ने आबादी के 6.1 प्रतिशत किशोरों का आकलन किया है।

विज्ञापन
Precautionary dose: Waiting to get the list of teenagers from the government for vaccination
covid - फोटो : Social Media

विस्तार

स्वास्थ्य विभाग ने तीन जनवरी से किशोरों को कोविड का टीका लगाने की तैयारियां तेज कर दी हैं। किशोरों की संख्या अनुमानित पांच लाख मानकर माइक्रोप्लान तैयार किया गया है। इंतजार शासन से किशोरों की सूची मिलने का है। वहीं दैनिक टीकाकरण के साथ किशोरों को वैक्सीन डोज लगाने से इतर निर्देश आने पर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत टीमों का गठन भी किया गया है। चूंकि किशोरों को सिर्फ कोवैक्सीन की डोज ही लगाई जाएगी, इसलिए स्थानीय वैक्सीन भंडार में अभियान के लिए फिलहाल एक लाख से अधिक कोवैक्सीन की डोज आरक्षित की गई हैं। 

विज्ञापन


शासन से मिले निर्देशों के अनुरूप स्वास्थ्य विभाग ने 15 से 18 आयु वर्ग के करीब पांच लाख किशोरों का टीकाकरण करने की तैयारी की है। शासन ने आबादी के 6.1 प्रतिशत किशोरों का आकलन किया है। वर्तमान जनगणना के आधार पर किशोरों की संख्या पांच लाख के आसपास ही टिकेगी। इसके लिए माइक्रोप्लान तैयार है, टीमों का गठन भी किया गया है।  
विज्ञापन


जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉ. तीरथ लाल के मुताबिक टॉरगेट और सूची के साथ किशोरों के टीकाकरण अभियान को संचालित किया जाएगा। स्थानीय स्तर पर प्रारंभिक तैयारियां लगभग पूरी हैं। इस कार्य में स्कूल, कॉलेज प्रबंधन का भी सहयोग लेने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी लहर की तैयारी: मॉकड्रिल तीन, चार जनवरी को
कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर की तैयारी में ओमीक्रॉन के बढ़ते खतरे को देखते हुए तैयारियों में तेजी आ गई है। स्वास्थ्य विभाग तीन और चार जनवरी को सुविधाओं, संसाधनों को जांचने के लिए मॉकड्रिल कराएगा। प्रशासन की निगरानी में स्वास्थ्य विभाग ने संसाधनों की उपलब्धता की समीक्षा भी शुरू कर दी है। बिंदुवार अस्पतालों में सुविधाओं, बिस्तर, आईसीयू बेड, वेंटीलेटर, ऑक्सीजन, दवाओं की उपलब्धता का परीक्षण शुरू हो गया है। मॉकड्रिल के लिए बृहस्पतिवार को तैयारियों को अंतिम रूप से परखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed