{"_id":"66e6c770ed3f5598ec02bf53","slug":"prayagraj-youth-forum-will-celebrate-pm-modi-birthday-as-national-unemployed-day-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : पीएम मोदी के जन्मदिन को बेरोजगार दिवस के रूप में मनाएगा युवा मंच, सोशल मीडिया पर छेड़ी मुहिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : पीएम मोदी के जन्मदिन को बेरोजगार दिवस के रूप में मनाएगा युवा मंच, सोशल मीडिया पर छेड़ी मुहिम
Sun, 15 Sep 2024 05:09 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 15 Sep 2024 05:09 PM IST
सार
युवा मंच के अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि देश में करीब एक करोड़ पद खाली हैं। इन्हें भरने के लिए भी सरकार गंभीर नहीं है। उत्तर प्रदेश में सिर्फ और सिर्फ बयानबाजी की जा रही है। वर्षों पहले विज्ञापित भर्तियों की परीक्षाओं के आयोजन का भी कोई अता-पता नहीं है।
विज्ञापन
युवा मंच का धरना प्रदर्शन। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
युवा मंच सहित अन्य संगठनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है। इस संबंध में सोशल मीडिया में मुहिम छेड़ दी गई है। हैशटैग राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस को ट्रेंड कराया जा रहा है। युवा मंच के अध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि इस मुहिम में रोजगार अधिकार अभियान के ऐजेंडे को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
विज्ञापन
कहा कि देश में करीब एक करोड़ पद खाली हैं। इन्हें भरने के लिए भी सरकार गंभीर नहीं है। उत्तर प्रदेश में सिर्फ और सिर्फ बयानबाजी की जा रही है। वर्षों पहले विज्ञापित भर्तियों की परीक्षाओं के आयोजन का भी कोई अता-पता नहीं है। इस मुहिम में टीजीटी-पीजीटी विज्ञापन में 25 हजार पदों को शामिल करने, प्राथमिक शिक्षक भर्ती, एलटी, तकनीकी संवर्ग, समूह 'ग'समेत अन्य विभागों में रिक्त पदों को तत्काल विज्ञापित करने और लंबित भर्तियों को समयबद्ध पूरा करने का मुद्दा उठाया जाएगा।
विज्ञापन
युवा मंच प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ई. आरबी पटेल ने कहा कि विद्युत सेवा आयोग के बजाय समूह लोक सेवा आयोग व अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से भर्तियों को कराने का निर्णय पूरी तरह से अनुचित है। उन्होंने कहा कि बिजली महकमे में 72 हजार सृजित पदों में से आधे से ज्यादा पद रिक्त हैं। ऐसे में इन रिक्त पदों को भरने में अनावश्यक देरी होगी।
विज्ञापन