फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Youth beaten to death over objectionable WhatsApp status

प्रयागराज: आपत्तिजनक व्हाट्सएप स्टेटस को लेकर युवक की पीटकर हत्या

Tue, 27 Jul 2021 09:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 27 Jul 2021 09:42 PM IST
सार

  •  रात में पड़ोसियों ने लाठी डंडे से पीटा था, अस्पताल में हुई मौत
  • तीन आरोपी पकड़े गए, चौथे की तलाश में दबिश, तनाव के बाद गांव में कई थानों की फोर्स तैनात

विज्ञापन
Prayagraj: Youth beaten to death over objectionable WhatsApp status
Murder

विस्तार

व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक स्टेटस को लेकर कौंधियारा के जुगल का पूरा (कठौली कंचनवा) गांव में सोमवार की शाम सोनू यादव को लाठी डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया। मंगलवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। चौथे की तलाश में दबिश दी जा रही है। घटना से दो पक्षों में तनाव व्याप्त है। इसे देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन


जुगल का पूरा गांव के सोनू यादव (23) ने कुछ दिन पहले अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर एक वीडियो लगाया था। स्टेटस पड़ोस के रहने वाले शिशुपाल और प्रीतम सिंह को पसंद नहीं आया। दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ था। एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी गई थी। इसी विवाद को लेकर सोमवार की शाम सोनू पर हमला कर दिया गया। सोनू को लाठी डंडे से जमकर पीटा गया। सिर पर डंडा लगने से वह अधमरा हो गया। गांव वाले पहुंचे तो आरोपी भाग निकले। सोनू को पहले सीएचसी फिर जिला अस्पताल ले जाया गया। मंगलवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मौत की खबर मिलते ही गांव में तनाव हो गया। कई थानों की फोर्स के साथ ही सीओ करछना, सीओ बारा समेत तमाम अफसर वहां पहुंच गए। भाई की तहरीर पर शिशुपाल सिंह, प्रीतम सिंह, पीएम सिंह और श्याम सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि गांव में पर्याप्त संख्या में फोर्स तैनात है। घरवालों ने चार लोगों को नामजद किया था। तीन को पकड़ लिया गया। चौथे की तलाश की जा रही है। दोनों पक्षों में एक वीडियो को लेकर विवाद हुआ था, जिसे सोनू ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed