फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Young man reached police station after murdering his girlfriend

Prayagraj : प्रेमिका की हत्या करने के बाद थाने पहुंचा युवक, बोला- ब्लैकमेल कर रही थी, गला दबाकर मार डाला

Mon, 16 Sep 2024 12:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 16 Sep 2024 12:48 PM IST
सार

रविवार दोपहर 3:30 बजे के करीब सोरांव के ही बढइया गांव निवासी विवेक कुमार (24) सोरांव थाने पहुंचा। कहा कि उसने शिवगढ़ में रामजानकी गेस्ट हाउस परिसर में बने होटल में अपनी प्रेमिका सुमन की गला दबाकर हत्या कर दी है। यह सुनकर पुलिसकर्मी स्तब्ध रह गए।

विज्ञापन
Prayagraj: Young man reached police station after murdering his girlfriend
सुमन कुमारी। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विवाहिता की हत्या करने के मामले में थाने लाकर की गई पूछताछ में आरोपी विवेक ने आरोप लगाया कि सुमन से उसके चार साल से प्रेम संबंध थे। पिछले कुछ दिनों से वह उसे ब्लैकमेल करने लगी थी। पांच लाख रुपये मांग रही थी। रविवार को भी इसी बात को लेकर उनमें विवाद हुआ था।

विज्ञापन


आरोपी तेलियरगंज स्थित एमएनआईटी में बावर्ची का काम करता है। शुक्रवार को वह छुट्टी पर घर आया था। इस दौरान उसने प्रेमिका से होटल में मिलने का प्लान बनाया। रविवार को वारदात के बाद पुलिस मौके पहुंची। मृतका के पति और उसके मायके वालों को सूचना दी।
विज्ञापन


राजमिस्त्री का काम करने वाला पति रामआसरे मौके पर पहुंचा और शव की शिनाख्त की। पति ने ही पुलिस को हत्या की तहरीर दी। लोगों ने बताया कि दो साल से मृतका अपने 12 वर्षीय बेटे के साथ मायके में रह रही थी। इधर, मृतका पिता ने बताया कि वह कब घर से निकली, उसे पता नहीं। उन्हें किसी संबंधों के बारे में जान कारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना आईडी प्रूफ लिए कैसे दे दिया कमरा

इस मामले में ओयो होटल संचालक भी सवालों के घेरे में है। सवाल यह है कि उसने बिना आईडी प्रूफ लिए कैसे कमरा दे दिया। सूत्रों के मुताबिक, मौके पर हुई पूछताछ में संचालक ने कहा कि उसने दोनों का आधार कार्ड नंबर लिख लिया था। सवाल यह भी है कि जब आरोपी होटल से अकेले निकलकर बाहर गया तो उसने कमरा क्यों नहीं चेक किया। अगर चेक किया तो पुलिस को घटना की सूचना क्यों नहीं दी।

होटल में विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर थाने पहुंचा था प्रेमी

सोरांव के शिवगढ़ स्थित एक होटल में सुमन देवी (35) की गला दबाकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी विवेक कुमार थाने पहुंचा और मृतका को प्रेमिका बताकर हत्या की बात कबूल की। आरोप लगाया कि पांच लाख रुपये न देने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही थी। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी रही। सुमन मूल रूप से सोरांव के भदरी गांव की रहने वाली थी। उसकी शादी रामआसरे निवासी बलकरनपुर ठगहा, बड़गांव साेरांव के साथ 16 साल पहले हुई थी। शादी के बाद उसके दो बच्चे भी हुए।

रिश्तों में खटास आने के बाद करीब दो साल पहले सुमन मायके चली आई। तब से यहीं रह रही थी। रविवार दोपहर 3:30 बजे के करीब सोरांव के ही बढइया गांव निवासी विवेक कुमार (24) सोरांव थाने पहुंचा। कहा कि उसने शिवगढ़ में रामजानकी गेस्ट हाउस परिसर में बने होटल में अपनी प्रेमिका सुमन की गला दबाकर हत्या कर दी है। यह सुनकर पुलिसकर्मी स्तब्ध रह गए। वह उसे लेकर होटल में पहुंचे तो वहां कमरे में सुमन मृत पड़ी मिली। सूचना पर परिजन आ गए और जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव मोर्चरी भेजवा दिया।

पूछताछ में होटल संचालक रमेश पटेल ने बताया कि सुमन और विवेक दोपहर एक बजे के करीब होटल में आए थे। 3:15 बजे के करीब विवेक होटल से निकल गया। बाद में पुलिस पहुंची तो उसे घटना की जानकारी हुई। आरोपी को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। उसने मृतका से प्रेम संबंध होने की बात बताई है। जांच पड़ताल की जा रही है। - कुलदीप सिंह गुनावत, डीसीपी गंगानगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed