फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Young man beaten to death, dead body found near railway track

प्रयागराज : युवक की पीट-पीटकर हत्या, रेलवे ट्रैक के पास मिली लाश

Thu, 28 Apr 2022 10:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 28 Apr 2022 10:21 PM IST
सार

नीरज पुत्र रामसूरत खेती करता था। परिजनों के मुताबिक, बुधवार शाम सात बजे के करीब वह घर के पीछे की ओर स्थित शौचालय की ओर गया। फिर इसके बाद वापस नहीं आया। बहुत देर तक नहीं लौटने पर परिजन खोजबीन में जुटे।

विज्ञापन
Prayagraj: Young man beaten to death, dead body found near railway track
demo pic

विस्तार

थाना क्षेत्र केरामपुर गांव में रहने वाले नीरज मिश्रा (28) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद उसका शव रेलवे ट्रैक के पास फेंककर बदमाश भाग निकले। वह एक दिन पहले से लापता था। परिजनों ने पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप लगाते हुए चार नामजद समेत छह लोगों पर हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस अफसरों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन



नीरज पुत्र रामसूरत खेती करता था। परिजनों के मुताबिक, बुधवार शाम सात बजे के करीब वह घर के पीछे की ओर स्थित शौचालय की ओर गया। फिर इसके बाद वापस नहीं आया। बहुत देर तक नहीं लौटने पर परिजन खोजबीन में जुटे। रात भर खोजबीन चलती रही लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह सात बजे के करीब घर से 500 मीटर दूर स्थित रेलवे ट्रैक के पास उसका शव पड़ा मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों के साथ ही प्राइवेट पार्ट में भी चोट के निशान थे। जानकारी पर परिजनों के साथ ही पुलिस भी आ गई।

विज्ञापन

परिजनों ने आठ घंटे तक नहीं उठने दिया शव
जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मर्चरी भेजना चाहा तो परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। उनकी मांग थी कि नामजद आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए और इसकेबाद ही शव उठने दिया जाएगा। उन्होंने हथिगहा-जूड़ापुर मार्ग पर जाम लगाने की भी कोशिश की। एसओ नवाबगंज व सीओ सुधीर कुमार मान-मनौव्वल में जुटे रहे लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुए। सूचना पर एसपी गंगापार भी आ गए। उन्होंने बहुत समझाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर करीब आठ घंटे बाद परिजन माने। इसकेबाद लगभग तीन बजे शव मर्चरी भेजा गया। देर रात तक पोस्टमार्टम नहीं हो सका था।


पहले भी किया था हमला, नहीं हुई कार्रवाई
मृतक के भाई धीरज मिश्रा ने आरोप लगाया है कि उसके भाई की हत्या गांव के ही राहुल सिंह, ननकुल्ले सिंह, तूफान सिंह, दिलीप पटेल व संगीता पटेल ने की। बताया कि आरोपियों ने पहले भी नीरज पर हमला किया था, जिसके संबंध में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। लेकिन कोई कार्रवाई न होने से बेखौफ आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी।


यह बात भी सामने आई है कि युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं रहती थी। ऐसे में उसकी हत्या हुई या उसने खुद से ट्रेन से कटकर जान दी, इस बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। - अभिषेक अग्रवाल, एसपी गंगापार

आरोपियों ने लिखाया था छेड़छाड़ का केस
पुलिस की जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है कि आरोपियों व गांव की ही एक महिला ने मृतक पर कुछ समय पहले छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया था। इसके कुछ दिनों बाद ही उस पर हमला हुआ था, जिस पर उसने आरोपियों के खिलाफ सिर पर घातक चोट पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज कराया।


जमीन के विवाद पर भी नजर
एक और बात यह सामने आई है कि मृतक केपिता ने गांव की ही एक महिला के नाम सवा बीघा जमीन का बैनामा किया था। जिसका वह विरोध करता था। कुछ दिनों पहले ही उसने राजस्वकर्मियों से मिलकर आपत्ति भी दाखिल की थी। उसके चचेेरे भाई दिनेश की भी कई साल पहले हत्या कर दी गई थी। उधर नीरज की मौत की सूचना पर उसकी पत्नी अंतिमा का रो-रोकर बुरा हाल रहा। उसके दो साल की बेटी छवि है। अंतिमा गर्भवती भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed