फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Women crossing the closed railway gate

प्रयागराजः बंद रेलवे फाटक पार कर रहीं महिलाओं की कटकर मौत

Fri, 15 Mar 2019 09:56 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 15 Mar 2019 09:56 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Women crossing the closed railway gate
रेलवे क्रासिंग अंडरब्रिज का काम तेज - फोटो : demo
शुक्रवार दोपहर में बंद रेलवे फाटक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से दो महिलाओं की चीथड़े उड़ गए। करछना थाना क्षेत्र के भीरपुर रेलवे स्टेशन के समीप हुई इस घटना के बाद रेलवे पुलिस, जीआरपी और इलाकाई थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। तब तक में ग्रामीणों का मजमा लग गया था। परिजन भी बदहवास हालत में मौके पर पहुंच चुके थे। पुलिस ने किसी तरह से वहां से दोनों मृत महिलाओं की लाश को हटवाया और पंचनामा करके पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्र थानांतर्गत नेवादा समोगर गांव निवासी सुशीला प्रजापति (42) पत्नी अमरजीत प्रजापति शुक्रवार को दोपहर में अपने पति के साथ बाइक से मायके रैपुरा गांव जा रही थी। दूसरी तरफ की महिला खांई गांव की रहने वाली नचका देवी उर्फ गोमती देवी (46) पत्नी राम नारायण अपने घर से मर्दापुर स्थित अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को देखने जा रही थी। जब वह दोनों भीरपुर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित रेलवे फाटक के पास पहुंची तो पता चला कि रेलवे फाटक बंद है। अमरजीत ने पत्नी सुशीला को उतारा और बाइक लेकर रेलवे फाटक पार कर गया।  सुशीला पैदल ही रेलवे लाइन पार कर रही थी।
विज्ञापन


उसके सामने विपरीत दिशा से नचका उर्फ गोमती देवी भी रेलवे लाइन पार कर रहीं थी। दोनों जैसे ही रेलवे लाइन पर पहुंची, ठीक उसी समय सियालदाह-अजमेर एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। जिसकी चपेट में आने से दोनों महिलाओं के शरीर के चीथड़े उड़ गए। फाटक के दोनों ओर खड़े लोगों ने देखा तो उनकी चीख निकल गई। ट्रेन गुजरते ही लोग दौड़कर महिलाओं के पास पहुंचे लेकिन उन दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस व जीआरपी को सूचना दी गई। पता चलने पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को बताया। जीआरपी नैनी चौकी इंचार्ज राकेश कुमार राय ने दोनों का पंचनामा भरकर मालगाड़ी से ही दोनों शवो को जीआरपी चौकी नैनी ले आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed