फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: While talking to a friend, the young man suddenly jumped from Naini's new bridge into the Yamuna.

प्रयागराज : दोस्त से बातचीत करते हुए युवक ने अचानक नैनी के नए पुल से यमुना में लगाई छलांग

Sun, 12 Sep 2021 05:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 12 Sep 2021 05:38 PM IST
सार

छारिबन गांव निवासी पिंटू सिंह पुत्र सरदार सिंह एक माह पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका है। गांव से गुजरी रेलवे पटरी पर वह ट्रेन के सामने कूदने की फिराक में था कि ग्रामीणों की नजर उसके ऊपर पड़ गई और शोरगुल मचाने पर लोगों ने उसे किसी तरह से बचा लिया था। 

विज्ञापन
Prayagraj: While talking to a friend, the young man suddenly jumped from Naini's new bridge into the Yamuna.
prayagraj : युवक के नए यमुना ब्रिज से छलांग लगाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : prayagraj

विस्तार

नए यमुना पुल से रविवार दोपहर युवक ने हाथ हिलाते और नोट उड़ाते हुए नदी में छलांग लगा दी। युवक पारिवारिक कलह से परेशान था। जिस समय उसने छलांग लगाई पुल पर उसका दोस्त मौजूद था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी तलाश में नदी में गोताखोरों को उतारा लेकिन देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चल सका। छलांग लगाने वाला युवक एक माह पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। 
विज्ञापन


  औद्योगिक थाना क्षेत्र के छारिबना गांव निवासी अर्जुन सिंह (40) शादी विवाह में फोटो व वीडियो शूट का काम करता था। रविवार को किसी बात को लेकर परिवार में कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वह नाराज होकर अपने दोस्त के साथ बाइक पर बैठकर मेवालाल की बगिया पहुंचा। यहां वह बाइक से उतर गया और दोस्त से शहर जाने की बात करते हुए टैक्सी में बैठ गया। कुछ दूर बाद उसका दोस्त नए पुल पर पहुंचा तो देखा कि वह टहल रहा है।
विज्ञापन


वह उसके पास पहुंचता इसके पहले अर्जुन ने हाथ हिलाते और नोट उड़ाते हुए नदी में छलांग लगा दी। दोस्त ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची नैनी पुलिस ने युवक की तलाश में नदी में गोताखोरों को उतारा। लेकिन देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चल सका। उसके दोस्त ने बताया कि वह पारिवारिक कलह से काफी परेशान था और इसी को लेकर एक माह पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एक माह पहले भी कर चुका है आत्महत्या का प्रयास
छारिबन गांव निवासी पिंटू सिंह पुत्र सरदार सिंह एक माह पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका है। गांव से गुजरी रेलवे पटरी पर वह ट्रेन के सामने कूदने की फिराक में था कि ग्रामीणों की नजर उसके ऊपर पड़ गई और शोरगुल मचाने पर लोगों ने उसे किसी तरह से बचा लिया था। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed