फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Weather conditions in Prayagraj: Rain expected over the next three days; cold to intensify significantly

प्रयागराज के मौसम का हालत : प्रयागराज में तीन दिन बारिश के आसार, तेजी से बढ़ेगी ठंड; 28 से बदलेगा मौसम

Mon, 26 Oct 2026 02:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 26 Oct 2026 02:46 PM IST
सार

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात का असर प्रयागराज के मौसम पर भी पड़ने के आसार हैं। 28, 29 और 30 अक्तूबर को तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। तापमान में गिरावट से सुबह-शाम ठंड बढ़ेगी।

विज्ञापन
Weather conditions in Prayagraj: Rain expected over the next three days; cold to intensify significantly
प्रयागराज में मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज में इस सप्ताह मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात के प्रभाव से 28, 29 और 30 अक्तूबर को बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं चलने के साथ कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ने लगेगी।

विज्ञापन


इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र राय के मुताबिक, चक्रवात का असर 28 अक्तूबर से प्रयागराज में दिखाई दे सकता है। इससे एक दिन पहले यानी 27 अक्तूबर से ही मौसम में बदलाव शुरू होने के आसार हैं। 30 अक्तूबर तक इसका प्रभाव बना रह सकता है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन

31 अक्तूबर को भी छाए रह सकते हैं बादल

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, 31 अक्तूबर को भी आसमान में हल्के बादल दिखाई दे सकते हैं। बारिश और तापमान में गिरावट के बाद सुबह और शाम के समय ठंड का असर बढ़ेगा। लोगों को सुबह-शाम हल्के गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस हो सकती है। दीपावली तक पंखों का इस्तेमाल कम होने और ठंड बढ़ने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर

फिलहाल प्रयागराज में दिन और रात के तापमान में काफी अंतर बना हुआ है। अधिकतम तापमान करीब 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। ऐसे में चक्रवात के प्रभाव से बारिश होने पर तापमान में और गिरावट आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed