फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Weather update for Prayagraj: Exercise caution—it will get colder at night, with a twofold difference between

प्रयागराज में कैसा रहेगा मौसम : संगमनगरी में रात में बढ़ेगी ठंड, सात दिन में 2 से 3 डिग्री तक गिरेगा पारा

Thu, 22 Oct 2026 05:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 22 Oct 2026 05:50 PM IST
सार

प्रयागराज में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। दिन में तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जबकि रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री गिरकर 18.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले सात दिनों में रात का पारा दो से तीन डिग्री और गिर सकता है।

विज्ञापन
Weather update for Prayagraj: Exercise caution—it will get colder at night, with a twofold difference between
प्रयागराज का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दिन की अपेक्षा अब रात में ठंड बढ़ने लगी है। ऐसे में अगर आप रात के समय घर से निकलते समय थोड़ा मोटे कपड़े पहनकर निकलना जरूरी है। क्योंकि पिछले दो दिनों के अंदर दिन और रात के तापमान में दोगुने का अंतर आया है।

विज्ञापन

एक तरफ जहां इन दिनों दिन के समय अधिकतम तापमान में धूप निकलने के कारण 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। वहीं, दूसरी तरफ न्यूनतम तापमान में निरंतर गिरावट दर्ज की जा रही है। ऐसे में 24 घंटे के भीतर न्यूनतम तापमान में 3.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन

जिसकी वजह से न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस की जगह 18.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र राय के अनुसार अगले सात दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है। हालांकि दीपावली तक अधिकतम तापमान में भी तीन से चार डिग्री सेल्सियस गिरावट आने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed