फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Virat Kohli's coach Rajkumar Sharma gives tips to cricketers

प्रयागराज : विराट कोहली के के कोच राजकुमार शर्मा ने क्रिकेटरों को दिए टिप्स

Sat, 20 Nov 2021 11:35 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 20 Nov 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Virat Kohli's coach Rajkumar Sharma gives tips to cricketers
कोच राजकुमार शर्मा के साथ विराट कोहली (फाइल फोटो)
प्रयागराज। भारतीय क्रिकेट टीम केकप्तान विराट कोहली के कोच राजकुमार शर्मा ने गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर 70 क्रिकेट खिलाड़ियों को टिप्स दिए। प्रयागराज में दो दिन के दौरे पर पहुंचे शर्मा ने खिलाड़ियों को मैच के दौरान धैर्य रखने, परिस्थितियों के अनुरूप खेलने और मैच के दौरान मानसिक मजबूती दिखाने के बारे में जानकारी दी। आरटीएसई क्रिकेट एकेडमी संचालक प्रदीप मिश्रा ने बताया कि तकनीकी कौशल, खेल के दौरान मानसिक क्षमता केमहत्व के बारे उन्होंने युवा क्रिकेटरों को विस्तृत जानकारी दी। 
विज्ञापन


यूपी अंडर-19 क्रिकेट टीम में बृजेंद्र का चयन
संगमनगरी के क्रिकेटर बृजेंद्र त्रिपाठी का चयन अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी के लिए यूपी की टीम में हुआ है। नैनी के चकलाल मोहम्मद निवासी बृजेंद्र के पिता मनोज त्रिपाठी अध्यापक हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज व विकेटकीपर बृजेंद्र इससे पहले यूपी की अंडर-16 और अंडर-19 कैंप में शामिल रहे। इस बार कड़ी मेहनत के बल पर बृजेंद्र ने यूपी टीम में जगह बनाई है। इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त संयोजक सोमेश्वर पांडेय ने बताया कि चीफ जस्टिस बनर्जी अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में वह उत्तराखंड के खिलाफ भी मैच खेल चुके हैं। वर्तमान में वह चौधरी नौनिहाल सिंह क्रिकेट एकेडमी के कोच मो. आसिफ से क्रिकेट की बारीकियां सीखते हैं। बृजेंद्र ने कहा कि क्रिकेट खेलने के लिए दादा रमाकांत त्रिपाठी ने हमेशा मुझे प्रेरित किया।
विज्ञापन


म्योहाल में बैडमिंटन, लॉन टेनिस और टेबल टेनिस के मैच खेले जाएंगे
अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कांपलेक्स में अखिल भारतीय रेल सुरक्षा बल बैडमिंटन, लॉन टेनिस और टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्तर मध्य रेलवे के अपर महाप्रंबधक रंजन यादव ने किया। उन्होंने कहा कि हमें खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार से आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में लॉन टेनिस के सभी मैच म्योहाल में खेले जाएंगे। इसमें भाग लेने के लिए सभी क्षेत्रीय रेलवे एवं रेल सुरक्षा विशेष बल के खिलाड़ी पहुंच चुके हैं। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त (आगरा) प्रकाश पंडा ने सभी खिलाड़ियों को शपथ दिलाई। प्रतियोगिता में सिंगल, डबल और मिक्स डबल मैच खेले जाएंगे। बताया कि रेल सुरक्षा बल उत्तर मध्य रेलवे प्रतियोगिता की दूसरी बार मेजबानी कर रहा है।


पहली बार प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ी भी खेलेंगी। पूरे प्रतियोगिता में 100 अराजपत्रित एवं 16 राजपत्रित अधिकारी हिस्सा लेंगे। इस मौके पर मुख्य सुरक्षा आयुक्त आरएसपी सिंह, वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त मनोज सिंह सहित स्टाफ कर्मी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed