फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj violence: Reward of Rs 25,000 each announced on five, including absconding AIMIM corporator Shah Alam

Prayagraj Violence : एआईएमआईएम के फरार जिलाध्यक्ष शाह आलम सहित पांच पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

Mon, 27 Jun 2022 07:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 27 Jun 2022 07:12 PM IST
सार

प्रयागराज पुलिस के द्वारा एआईएमआईएम जिला अध्यक्ष शाह आलम समेत पांच पर 25- 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। ये सभी आरोपी अटाला बवाल के मामले मे फरार चल रहे हैं। इनके खिलाफ पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।

विज्ञापन
Prayagraj violence: Reward of Rs 25,000 each announced on five, including absconding AIMIM corporator Shah Alam
Prayagraj News : अटाला बवाल मामले में पुलिस की ओर से जारी उपद्रवियों के पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जुमे के नमाज के बाद प्रयागराज में हुई हिंसा और पुलिस पर पथराव के मामले में फरार चल रहे एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष शाह आलम, नगर निगम के पार्षद फजल खां समेत पांच आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने 25-25 हजार का इनाम घोषित कर दिया है।

विज्ञापन



इसके पहले पुलिस ने आरोपियों नोटिस भेजकर हाजिर होने का भी आदेश दिया था। साथ ही शाह आलम जिस घर में रहता है उसको ढहाने के लिए भी घर पर नोटिस चस्पा कर दी गई है और उसके भाई को 29 जून तक अपना पक्ष रखने के लिए मौका दिया  गया है।
विज्ञापन



प्रयागराज पुलिस के द्वारा एआईएमआईएम जिला अध्यक्ष शाह आलम समेत पांच पर 25- 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। ये सभी आरोपी अटाला बवाल के मामले मे फरार चल रहे हैं। इनके खिलाफ पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। जिन आरोपियो के खिलाफ 25 घोषित करने की बात सामने आई है उनमें असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी का जिलाध्यक्ष शाह आलम, नगर निगम पार्षद फजल खां के अलावा उमर खालिद, डॉ. आशीष मित्तल, जीशान रहमानी और जीशान रहमानी का नाम बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed