फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Violence Picture released of 40 miscreants of Prayagraj violence

Prayagraj Violence: प्रयागराज हिंसा के 40 उपद्रवियों की तस्वीर जारी, इन्हीं तस्वीरों से तैयार होंगे पोस्टर

Wed, 15 Jun 2022 02:38 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 15 Jun 2022 02:38 PM IST
सार

जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस काफी सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में आज अटाला बवाल से जुड़े 40 उपद्रवियों की पहचान कर उनके तस्वीरें जारी कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन
Prayagraj Violence Picture released of 40 miscreants of Prayagraj violence
प्रयागराज हिंसा के 40 उपद्रवियों की तस्वीर जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज के अटाला में जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल के 40 उपद्रवियों की तस्वीर जारी कर दी गई हैं। इन्हीं तस्वीरों से अब पोस्टर तैयार किए जाएंगे। घटनास्थल के पास लगे सर्विलांस कैमरों के वीडियो फुटेज में उपद्रवियों की तस्वीरें कैद हुई थीं। पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि आरोपियों के बारे में कोई भी जानकारी होने पर सूचना दें। एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि अटाला बवाल में शामिल उपद्रवियों के पोस्टर पुराने शहर में शाम तक लग जाएंगे। वीडियो फुटेज के आधार पर कुल 40 उपद्रवियों का पोस्टर जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


एक दर्जन से ज्यादा वाहनों को आग के हवाले किए गए
आपको बता दें कि 10 जून को जुमे की नमाज के बाद अटाला में उपद्रव हुआ था। अब एक दर्जन से ज्यादा वाहनों को आग के हवाले करने वाले उपद्रवियों से नुकसान की भरपाई करने की तैयारी की जा रही है। जिला प्रशासन व पुलिस विभाग द्वारा संभागीय परिवहन अधिकारी को क्षतिग्रस्त गाड़ियों की एक सूची सौंपी गई है, जिसमें गाड़ियों का मूल्यांकन करने का निर्देश दिया गया है। वहीं सूत्रों की मानें तो आरटीओ द्वारा क्षतिग्रस्त हुई गाड़ियों की कुल कीमत चार से पांच लाख बताई गई है।
विज्ञापन


पत्थरबाजी के आरोप में गिरफ्तार दस लोगों की जमानत अर्जी खारिज
इससे पहले जुमे की नमाज के बाद हुए उपद्रव में पत्थरबाजी के आरोप में गिरफ्तार दस लोगों की जमानत अर्जी दो अलग-अलग मजिस्ट्रेट की अदालत ने खारिज कर दी है। अदालत ने कहा कि लगाए गए आरोप गंभीर प्रकृति के अपराध के हैं। इसलिए जमानत का कोई पर्याप्त आधार नहीं है। एक दिन पूर्व भीआधा दर्जन आरोपियों की जमानत अर्जी मजिस्ट्रेट की अदालत खारिज कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed