फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Violence nsa act on Javed Pump master mind of Atala Violence

Prayagraj Violence : अटाला बवाल के मास्टर माइंड जावेद पंप पर लगा रासुका

Sat, 16 Jul 2022 10:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 16 Jul 2022 10:27 PM IST
सार

जेके आशियाना निवासी जावेद मोहम्मद को पुलिस ने अटाला बवाल के कुछ घंटों बाद ही गिरफ्तार कर लिया था। बाद में खुलासा किया था कि वह इस पूरे मामले का मास्टर माइंड है और उसने ही हिंसा भड़काने के लिए साजिश रची।

विज्ञापन
Prayagraj Violence nsa act on Javed Pump master mind of Atala Violence
prayagraj violence - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अटाला में बीते 10 जून को हुए बवाल के मास्टर माइंड जावेद मोहम्मद उर्फ जावेद पंप पर एक और बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस ने उस पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाया है। इस संबंध में जिला पुलिस की रिपोर्ट का संज्ञान लेकर डीएम की ओर से कार्रवाई की गई, जिसके संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है। जावेद पिछले 36 दिनों से जेल में है। वारदात के बाद उसे पहले नैनी जेल भेजा गया और दो दिन बाद ही स्थानांतरण करते हुए उसे देवरिया जेल भेज दिया गया था।

विज्ञापन


जेके आशियाना निवासी जावेद मोहम्मद को पुलिस ने अटाला बवाल के कुछ घंटों बाद ही गिरफ्तार कर लिया था। बाद में खुलासा किया था कि वह इस पूरे मामले का मास्टर माइंड है और उसने ही हिंसा भड़काने के लिए साजिश रची। गिरफ्तार करने के दो दिन बाद ही उसे नैनी से देवरिया जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। इसके बाद पुलिस की ओर से उसके खिलाफ रासुका की कार्रवाई की संस्तुति करते हुए उच्चाधिकारियों के माध्यम से रिपोर्ट डीएम को भेजी गई थी।
विज्ञापन


पुलिस की ओर से भेजी गई रिपोर्ट के विस्तृत अध्ययन के बाद डीएम की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया। डीएम संजय कुमार खत्री ने बताया कि जिला पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। जावेद पर रासुका लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देविरया जेल में भी भेजा गया आदेश
जावेद पंप पर रासुका लगाने का आदेश जारी होने क साथ ही इसका तामीला देवरिया जेल में भी करा दिया गया है। जिला पुलिस की एक टीम ने शनिवार को देवरिया जेल पहुंचकर जेल प्रशासन को आदेश तामील करा दिया है।

खुल्दाबाद व करेली में दर्ज हैं तीन मुकदमे
जावेद पंप अटाला बवाल मामले में खुल्दाबाद व करेली थाने में दर्ज तीन मुकदमों में जेल में निरुद्ध है। खुल्दाबाद मामले में वह नामजद आरोपी था जबकि करेली के दो मामलों में विवेचना के दौरान उसका नाम प्रकाश में आया। इसके बाद इन देानों मामलो में भी पुलिस ने उसका रिमांड बनवाया और वारंट जेल में तामीला कराया। 12 जून को प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने जेके आशियाना कॉलोनी स्थित उसका घर बुलडोजर चलवाकर जमींदोज करा दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed